अनक्लेम्ड जमा राशि पर विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन

by
मंडी, 29 नवम्बर।  भारत सरकार के वित्तीय सेवाएं विभाग तथा भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आरम्भ किए गए देशव्यापी अभियान आपका पैसा, आपका अधिकार के अंतर्गत कोटली में शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक द्वारा अनक्लेम्ड जमा राशि से संबंधित विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह अभियान 31 दिसम्बर तक पूरे देश में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को उनके निष्क्रिय खातों तथा अनक्लेम्ड धन को प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक करना है।
इस विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक कोटली, भारतीय स्टेट बैंक कोटली, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक कोटली तथा एलडीएम कार्यालय मंडी के संयुक्त सहयोग से किया गया। शिविर में लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक एलडीएम कार्यालय के अधिकारी सहित हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक कोटली, भारतीय स्टेट बैंक कोटली तथा हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक कोटली के प्रबंधकों ने अनक्लेम्ड जमा राशि, बचत योजनाओं तथा बैंकिंग सेवाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रतिभागियों को बताया गया कि निष्क्रिय बचत खाते, सावधि जमा, आवर्ती जमा, शेयर खाते तथा अन्य जमा योजनाओं से संबंधित अनक्लेम्ड धन को सरल प्रक्रिया के माध्यम से कैसे प्राप्त किया जा सकता है।
अधिकारियों ने कहा कि बैंकिंग सेवाओं की पारदर्शिता और सुगमता सुनिश्चित करने के लिए नागरिकों का जागरूक होना तथा समय समय पर अपने खातों का सत्यापन करवाना अत्यंत आवश्यक है। शिविर में उपस्थित लोगों के प्रश्नों का समाधान भी मौके पर किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हरोली विस क्षेत्र में एक दिन में 42 करोड़ 33लाख रूपए के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किए शिलान्यास व लोकार्पण

हिमाचल प्रदेश का सम्पूर्ण एवं संतुलित विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुकेश अग्निहोत्री ऊना, 8 नवम्बर – हिमाचल प्रदेश का सम्पूर्ण एवं संतुलित विकास प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है जिसे जमीनी हकीकत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम निधि पटेल ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण

ऊना :27 अगस्त : विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 अभियान के तहत आज निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम प्राथमिक पाठशाला रक्कड़ व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी राघव शर्मा ने दिए 31 मार्च तक मदर एंड चाइल्ड अस्पताल तैयार करने के निर्देश

ऊना – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज रोगी कल्याण समिति के सदस्यों के साथ क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का निरीक्षण किया। इस दौरान डीसी ने कहा कि 31 मार्च तक निर्माणाधीन मदर एंड चाइल्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाई स्कूल फगोटी के कमरों का उदघाटन किया, मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार : प्रतिस्पर्धा के युग में विद्यार्थियों को बेहतरीन सुविधा देना सरकार की प्राथमिकता: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर 03 फरवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बेहतरीन शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और...
Translate »
error: Content is protected !!