हाई स्कूल फगोटी के कमरों का उदघाटन किया, मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार : प्रतिस्पर्धा के युग में विद्यार्थियों को बेहतरीन सुविधा देना सरकार की प्राथमिकता: इंद्र दत्त लखनपाल

by
बड़सर 03 फरवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बेहतरीन शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। शनिवार को राजकीय उच्च पाठशाला फगोटी के नवनिर्मित कमरों के उदघाटन के बाद पाठशाला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में भाग लेते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने यह जानकारी दी।
विधायक ने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उन्हें लगातार तीसरी बार सेवा का मौका दिया है और वह क्षेत्रवासियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि विधायक बनने के बाद उन्होंने हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर केवल जनहित के लिए ही कार्य किया है।
बड़सर विस क्षेत्र में बड़ी परियोजनाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर और इसके आस-पास के क्षेत्रों के विकास के लिए 65 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी प्रदान की गई है। क्षेत्र की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए 137 करोड़ रुपये की योजना का कार्य शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नए बजट में धनराशि के प्रावधान के साथ ही क्षेत्र में कई अन्य विकास कार्य भी आरंभ किए जाएंगे।
उन्होंने अधिकारियों को फगोटी स्कूल में बैडमिंटन कोर्ट और चहारदीवारी तथा स्वास्थ्य केंद्र की छत के कार्य के प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि इनके लिए धनराशि का प्रावधान करवाया जा सके। उन्होंने स्कूल परिसर में सोलर लाइट लगाने का आश्वासन भी दिया। विधायक ने हाई स्कूल को अपनी ओर से ग्यारह हजार रुपये और प्राइमरी स्कूल को पांच हजार रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
इससे पहले मुख्याध्यापक जगदेव ढटवालिया ने विधायक, अन्य अतिथियों और बच्चों के अभिभावकों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ-साथ स्कूल की कुछ मांगें भी रखीं। विद्यार्थियों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
समारोह में एसएमसी अध्यक्ष पी. ढटवालिया, उपाध्यक्ष मुखत्यार सिंह, विपन ढटवालिया, विजय ढटवालिया, सुरेंद्र चंदेल, जोगिंद्र सिंह, कुलदीप चंद, प्रकाश चंद, दिल्ले सिंह, दर्शन सिंह, सुभाष चंद, निक्का राम, पंजका राम, हरनाम सिंह, लाला प्रकाश चंद, केशव शर्मा, प्रभु राम, कुलदीप ढटवालिया, जोगेंद्र शर्मा, धनीराम, देशराज, रणजीत सिंह और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के भरमौर में दर्दनाक हादसा : उरेई-सांबरा मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन की जान गई, दो गंभीर घायल

मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष ने जताया शोक एएम नाथ। चंबा :  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व मंत्री को कब तक जेल में रखेंगे? ED पर भड़का सुप्रीम कोर्ट -2 साल में तो मुकदमा भी शुरू नहीं हुआ,

नई दिल्ली।  सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में दोषसिद्धि की दर कम रहने पर सवाल उठाते हुए बुधवार को ED से सख्त लहजे में पूछा कि शैक्षणिक कर्मचारियों की भर्ती में कथित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारतीय सेना में मेजर बनी हिमाचल की बेटी : नेहा की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल

  एएम नाथ। बिलासपुरम : हिलाएं आज के समय में किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। वो चाहे देश सेवा का क्षेत्र हो, व्यवसाय का क्षेत्र या खेल का यहां तक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुलिस भर्ती 2025 – 529 पुरुष एवं 268 महिला प्रतिभागी शारिरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण

रोहित जसवाल। ऊना : जिला ऊना मे दिनांक 11 फरवरी 2025 से 15 फरवरी 2025 तक पुलिस भर्ती 2025 आयोजित हुई। जिसमें कुल 5113 प्रतिभागियों के द्वारा हिस्सा लिया गया। जिसमें 3704 पुरुष प्रतिभागी...
Translate »
error: Content is protected !!