नोटा ने की जीत दर्ज : जिला परिषद चुनाव पिपलीवाल : मतदाताओं ने जिला परिषद चुनाव में चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों से ज्यादा वोट नोटा को डाले

by

गढ़शंकर।  गांव पिपलीवाल में मतदाताओं की जिला परिषद के उम्मीदवारों से नाराजगी साफ़ तौर पर साहमने आई और मतदाताओं ने सबसे ज्यादा वोट नोटा को डाल दिया। हालांकि पंचायत समिति के कांग्रेस सीपीएम के उमीदवार को सबसे ज्यादा वोट डाले। जिससे साफ़ हो गया कि लोगों की नाराजगी जिला परिषद सदस्यों के इलावा कांग्रेस से भी थी। कयोंकि पंचायत समिति का उम्मीदवार कांग्रेस समर्थित सीपीएम के मोहन लाल थे तो जिला परिषद के लिए सीपीएम समर्थित कांग्रेस के उम्मीदवार सुच्चा राम थे। पंजाब में हुए चुनाव एक मात्र गांव है यहां जिला परिषद चुनाव में नोटा ने जीत दर्ज की।
गांव पिपलीवाल में जिला परिषद के लिए 256 व पंचायत समिति के लिए भी 256 वोट पड़े।  पंचायत समिति का उम्मीदवार कांग्रेस समर्थित सीपीएम के मोहन लाल को 156 वोट पड़े तो आप के राम लाल को 56 तथा भाजपा के निरंजन सिंह को 52 वोट पड़े और एक वोट नोटा को पड़ा।  इसके इलावा दो वोट रद्द हो गए। जिला परिषद में इसके उल्ट सीपीएम समर्थित कांग्रेस के उम्मीदवार सुच्चा राम को मात्र 15 वोट पड़े तो आप के हजभज सिंह को 79, भाजपा के कुलदीप सिंह को 55 वोट , निर्दलीय को पांच और 11 वोट रद्द हो गए।  लेकिन जिला परिषद चुनाव में नोटा 91 वोट लेकर जीत गया।
गांव पिपलीवाल के मतदाताओं ने अपनी नाराजगी राजनितिक पार्टियों को जता दी लेकिन कोई भी इस मुद्दे पर खुल कर बोलने को तैयार नहीं। हालांकि तेजिंदर नाम के एक वोटर का कहना है कि कांग्रेस लीडरशिप से नाराजगी के कारण मतदातओं ने नोटा को वोट डाले।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला का शव बरामद, दुपट्‌टे से गला घोटने के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, प्रेमी ने भी फंदा लगाकर दी जान

बठिंडा : बठिंडा के गांव गिलपति के समीप नहियावाला रोड़ पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के गले पर दुपट्‌टा आदि से गला घुटने के निशान पाए गए हैं।...
article-image
पंजाब

जालंधर के ग्रैंड स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, 8 लड़कियों और 4 युवकों को हिरासत में लेने की सूचना

जालंधर। थाना नंबर-7 के अंतर्गत गढ़ा रोड स्थित ग्रैंड स्पा सेंटर में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने 37 आंगनवाड़ी वर्करों व हैल्परों को बांटे नियुक्ति पत्र : पंजाब सरकार ने प्रदेश में अब तक 31 हजार से ज्यादा लोगों को प्रदान किया रोजगार: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 09 सितंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता लोगों को रोजगार प्रदान करना है और सरकार बनने...
article-image
पंजाब

गर्ल्स कॉलेज मानसोवाल में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर संपन : कीर्ति, सुहाना, अमनदीप कौर, लवली और ऐछली को सर्वश्रेष्ठ वालंटियर घोषित

गढ़शंकर । श्री सतगुरु वेदांत आचार्य स्वामी चेतना नंद जी महाराज भूरीवाले के कुशल नेतृत्व में संचालित महाराज ब्रह्म नंद भूरीवाले गरीबदासी राणा गजिंदर चंद गर्ल्स कॉलेज मानसोवाल की प्रिंसिपल गुरशरण कौर सिद्धू की...
Translate »
error: Content is protected !!