अनिल मसीह ने अपने आचरण के लिए शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त मांगी माफी

by

नई दिल्ली, 6 अप्रैल : चंडीगढ़ महापौर चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी अनिल मसीह ने अपने आचरण के लिए शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मांग ली। न्यायालय ने फरवरी में चंडीगढ़ महापौर चुनाव का नतीजा पलट दिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने मसीह को फटकार लगाते हुए उनके खिलाफ मतगणना के दौरान गंभीर कदाचार के लिए मुकदमा चलाने का आदेश दिया था। मसीह ने कहा कि वह पहले दिया हलफनामा वापस लेंगे, जिसमें कहा गया था कि वह अवसाद और बेचैनी से गुजर रहे थे और इसमें उन्होंने मतपत्रों में छेड़छाड़ के आरोपों से इनकार किया था।
गौर हो कि न्यायालय ने फरवरी में चंडीगढ़ महापौर चुनाव के परिणाम को पलटते हुए आम आदमी पार्टी (आप)-कांग्रेस गठबंधन के पराजित उम्मीदवार कुलदीप कुमार को शहर का नया महापौर घोषित किया था। न्यायालय ने 30 जनवरी को चुनाव परिणाम को रद्द घोषित करते हुए कहा था कि मसीह ने आठ मतपत्रों पर निशान लगाए थे, ताकि उन्हें अवैध घोषित किया जा सके। मसीह की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली तीन-सदस्यीय पीठ से कहा कि उनके मुवक्किल ने बिना शर्त माफी मांगी है।
रोहतगी ने कहा, ‘मैंने उन्हें पहला हलफनामा वापस लेने की सलाह दी है।’ कुमार की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने माफी का विरोध किया। पीठ ने 23 जुलाई तक मुकदमे की सुनवाई स्थगित कर दी। उल्लेखनीय है कि आप के महापौर पद के पराजित उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

27 की उम्र में 9800 करोड़ का मालिक, 3 महीने में अपने दम पर कमाया पैसा

भारत में अरबपति उद्योगपतियों की कमी नहीं है, साथ ही इनकी संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।खास बात है कि देश में यंग एन्टरप्रिन्योर तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में 27...
article-image
पंजाब

संघा के नेतृत्व में पुरहीरां बाईपास चौंक में दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक चक्का जाम किया

होशियारपुर ।   सांझा किसान संघर्ष मोर्चा दिल्ली की तरफ से दिये गये चक्का जाम की काल पर होशियारपुर में आज़ाद किसान कमेटी दोआबा रजि. होशियारपुर के प्रधान मास्टर हरबंस सिंह संघा के नेतृत्व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई : बल्क ड्रग पार्क का शिलान्यास और आईआईआईटी का किया उदघाटन

ऊना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ऊना में बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला रखी और 128 करोड़ रुपये के भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने ऊना रेलवे स्टेशन...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर के चुनावों का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के पार्षद कुलदीप कुमार ने चुनाव परिणाम पर तत्काल रोक लगाने से पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के इनकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। जिसमें भारतीय जनता...
Translate »
error: Content is protected !!