अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘रील के नेता हैं, असली नेता बनने में विश्वास नहीं’

by

नेपाल में फंसे सुखविंदर रतन के परिवार से भी मिले; विदेश मंत्री और अधिकारियों से संपर्क कर मदद का भरोसा दिलाया

रोहित जसवाल।  ऊना। हमीरपुर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ऊना दौरे के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी को ‘रील का नेता’ बताते हुए कहा कि अनाप-शनाप और बिना आधार के बयानबाजी करना उनकी आदत बन गई है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी की सोच केवल रील के नेता बनने तक सीमित है और वह असली नेता बनने में विश्वास नहीं रखते।

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अक्सर बिना आधार के बयान देते हैं और झूठे आरोप लगाते हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब उनके बयानों को लेकर कानूनी कार्रवाई होती है तो उन्हें अदालत में जाकर माफी मांगनी पड़ती है।

उन्होंने कहा कि ऐसे कई उदाहरण सामने आए हैं, जब राहुल गांधी को अदालत में जाकर अपने बयानों को लेकर माफी मांगनी पड़ी।

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बार-बार हिंदू समाज का कथित तौर पर अपमान करने की कोशिश करती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस हर मुद्दे में जाति और धर्म को लाने का प्रयास करते हैं।

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस की आंतरिक स्थिति को लेकर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार से उसके अपने नेता और कार्यकर्ता भी कथित तौर पर असंतुष्ट हैं।

नेपाल में फंसे सुखविंदर रतन के परिवार से की मुलाकात

ऊना दौरे के दौरान अनुराग ठाकुर ने नेपाल में फंसे बताए जा रहे सुखविंदर रतन के परिवार से भी मुलाकात की। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

अनुराग ठाकुर ने बताया कि उन्होंने सुखविंदर रतन के मामले को लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात की है।

उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय में गृह सचिव के माध्यम से नेपाल में भारत के राजदूत से संपर्क किया गया है। इसके अलावा विदेश सचिव के माध्यम से भी नेपाल स्थित भारतीय राजदूत से संपर्क साधा गया है।

‘भारत सरकार कर रही हरसंभव मदद’

अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस सुरंग में सुखविंदर रतन के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, वहां शुरुआती दिनों में राहत एवं बचाव दल के पहुंचने में कठिनाइयां सामने आईं।

उन्होंने बताया कि सुरंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए विशेषज्ञों की सहायता ली जा रही है। भारत सरकार नेपाल में राहत और बचाव कार्यों में, अनुमति और परिस्थितियों के अनुसार, हरसंभव सहयोग कर रही है।

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे नेपाल सरकार की ओर से अनुमति मिल रही है, भारत की ओर से आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि सुरंग विशेषज्ञों को भी नेपाल भेजा गया है, ताकि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयासों में सहयोग किया जा सके।

परिवार को मदद का भरोसा

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत सरकार नेपाल त्रासदी में प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों की सहायता के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सुखविंदर रतन को लेकर भी केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालयों और अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गरिमा के साथ वृद्धावस्था एक महत्त्वपूर्ण टॉक सीरीज़ आयोजित : वृद्धावस्था केवल देखभाल का विषय भर नहीं है, बल्कि यह सम्मान, अधिकार, सहभागिता और अवसरों का प्रश्न – डॉ. कुमार

एएम नाथ। कुल्लू : ल्प एज इंडिया के रीजनल रिसोर्स एवं ट्रेनिंग सेंटर (RRTC), शिमला द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से “Ageing with Dignity (गरिमा के साथ वृद्धावस्था)” थीम पर एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून सत्र -मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष ने एक दूसरे पर आपदा प्रबंधन को लेकर किए शब्दी हमले : मुख्यंमत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा केंद्र सरकार कुछ दे चाहे नहीं, 26 सितंबर को राहत पैकेज की घोषणा करेंगे

शिमला : विधानसभा के मानसून सत्र की राष्ट्रगान के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई। जिसके बाद स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने सत्तापक्ष और विपक्ष के सभी सदस्यों का अभिनंदन करते हुए सभी सदस्यों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जानिए….. क्या चिंतपूर्णी ट्रैफिक प्लान में जिला दंडाधिकारी ने किए आंशिक बदलाव

ऊना, 8 जनवरी – जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया था जिसके तहत कुछ क्षेत्रों को वाहन प्रतिबंधित...
Translate »
error: Content is protected !!