*अनुसूचित जाति आयोग ने प्राप्त शिकायत पर की जांच : अधिकारों का संरक्षण करना आयोग की प्राथमिकता – कुलदीप कुमार धीमान*

by
एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान तथा आयोग के सदस्यों ने आज आदर्श केंद्रीय कारागार कण्डा का दौरा किया। आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने केंद्रीय कारागार में विचाराधीन बंदी अभिमन्यु के द्वारा की गई शिकायत की जांच की।
अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने कहा कि आयोग अनुसूचित जाति से संबंधित लोगों के अधिकारों का संरक्षण करने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्रीय कारागार में विचाराधीन बंद कैदी द्वारा की गई शिकायत के आधार पर आज जांच की गई है जिसमें शिकायतकर्ता एवं संतरी के ब्यान दर्ज किये जा चुके है।
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाती के विरुद्ध अन्याय के सम्बन्ध में जहाँ भी शिकायत आयोग के संज्ञान में आती है आयोग द्वारा उसकी शीघ्रता से जांच की जाएगी। आयोग अनुसूचित जाति से संबंधित लोगों के अधिकारों के प्रति पूरी तरह सजग है यदि कही पर भी अधिकारों का हनन होता है तो आयोग स्वतः संज्ञान लेते हुए उचित कार्यवाही करेंगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्ति को न्याय एवं पुनर्वास प्रदान करने के लिए अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार प्रतिषेध अधिनियम 1989 के तहत आगामी प्रक्रिया अमल में लायी जाएँगी।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित आयोग के सदस्य अधिवक्ता दिग्विजय मल्होत्रा, अधिवक्ता विजय डोगरा, उपनिदेशक ईसोमसा सुरेश शर्मा, कार्यकारी जिला कल्याण अधिकारी शिमला सतीश शर्मा, नायब तहसीलदार शिमला (ग्रामीण) चाँद राम कश्यप, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पिता करते हैं दुकान पर 3 हजार की नौकरी, बेटी बनीं 10वीं में सेकंड टॉपर

एएम नाथ। धर्मशाला :   हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 10वीं कक्षा का परिणाम घो​षित कर दिया है। जिसमें पूरे प्रदेश में बेटियों ने बाजी मारी है। इन नतीजों में चार बेटियों सहित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बने डॉ. राजेश शर्मा, कांगड़ा को फिर दी बड़ी ज़िम्मेदारी

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिला के वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. राजेश शर्मा को प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। शनिवार को शिक्षा सचिव की ओर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कुशासन, भ्रष्टाचार और माफिया राज के कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए सड़क पर उतरी भाजपा

एएम नाथ । शिमला : भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर कुशासन, भ्रष्टाचार और माफिया राज के आरोप लगाते हुए वीरवार को राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन कर हुंकार भरी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ में अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी नेशनल चैंपियनशिप की तैयारियों की समीक्षा

एडिशनल डायरेक्टर बी. आर. शर्मा ने की बैठक की अध्यक्षता नालागढ़, 8 जनवरी (तारा) : 69वीं स्कूल गेम्स के अंतर्गत नालागढ़ में आयोजित की जा रही राष्ट्र स्तरीय अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी नेशनल चैंपियनशिप की...
Translate »
error: Content is protected !!