अन्तर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 से संबंधित व्यवस्थाओं बारे बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता

by
एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त कार्यालय चंबा में अंतर्राष्ट्रीय मेजर मेला 2025 की व्यवस्थाओं बारे एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की। बैठक में मिंजर मेले के लिए गठित विभिन्न उप समितियों के संयोजकों ने हिस्सा लिया। बैठक में मेला आयोजन के लिए आय व व्यय के अलावा विभिन्न उप समीतियों से संबंधित दायित्वों के विषय में विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि इस वर्ष मिंजर महोत्सव 27 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक मनाया जा रहा है जो कि हर वर्ष की भांति चौगान नंबर 1 में मनाया जाएगा। मेला आयोजन के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा मेला अधिकारी होंगे। मेला आयोजन से संबंधित लेखा एवं आय साधन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, निमंत्रण कार्ड/स्मारिका एवं पुरस्कार वितरण उप समिति के संयोजक हैं। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक चंबा को खेलकूद एवं कुश्ती तथा कानून व्यवस्था उप समिति, सहायक आयुक्त को आवास, चौगान रख रखाव तथा वित व्यय उप समिति, एसडीएम चंबा को तह बाजारी एवं प्रदर्शनी उप समिति, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंबा को परिवहन उप समिति, अध्यक्षा नगर परिषद चंबा को मिंजर वितरण एवं शोभायात्रा तथा स्वच्छता उप समिति, मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा उप समिति, तहसीलदार चंबा को स्वागत उप समिति, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को रंगमंच पर बैठने की व्यवस्था से संबंधित उप समिति तथा अधिशासी अभियंता हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत मंडल चंबा को प्रकाश एवं सजावट उप समिति का संयोजक बनाया गया है।
उपयुक्त चंबा ने मेला आयोजन से संबंधित सभी उप समितियों के संयोजकों को निर्देश दिए कि वे समय रहते अपने-अपने दायित्वों से संबंधित कार्य शुरू कर दें तथा इस दौरान व्यय करते समय धन का सदुपयोग सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवानी महेला, एसडीएम प्रियांशु खाती, एसी टू डीसी पृथ्वी पाल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. हरित पुरी, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता दिनेश कुमार, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद चंबा राखी कौशल, जिला भाषा अधिकारी तुकेश कुमार, नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैयर सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी और नाचन वन मण्डलों के लिए प्रायोजित राष्ट्रीय ग्रीन इंडिया मिशन परियोजना अनुमोदित : परियोजना के अंतर्गत आगामी 8 वर्षों में 2102 हैक्टेयर वन भूमि में होगा पौधरोपण

जिला स्तरीय वन विकास प्राधिकरण मण्डी की कार्यकारिणी समिति की बैठक में किया गया अनुमोदन मंडी, 29 दिसम्बर। जिला स्तरीय वन विकास प्राधिकरण मंडी की कार्यकारिणी समिति की बैठक में मंडी और नाचन वन...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

36 लोग लापता : रामपुर के झाकड़ी क्षेत्र से सटे समेज खड में बादल फटने की घटना होने के कारण : समेज में बदल फटने से प्रभावित 85 किलोमीटर में होगा सर्च ऑपरेशन – जिलाधीश

 प्रभावित श्रेत्र को रेस्क्यू कार्य के लिए छह हिस्सों में बांटा *** एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आर्मी, सीआईएसएफ, आईटीडीपी, पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन दल बचाव कार्य में शामिल* *** बुशहर सदन में ठहराए जाएंगे प्रभावित* एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक : 25,000 करोड़ रुपये की वर्तमान सहायता को सीएम सुक्खू ने बताया अपर्याप्त, 50,000 करोड़ रुपये किए जाने का किया आग्रह

एएम नाथ। नई दिल्ली :  नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सहभागिता की और हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जम्मू में विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर से की औपचारिक भेंट

एएम नाथ। जम्मू : उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज जम्मू में अब्दुल रहीम राथर, विधानसभा अध्यक्ष जम्मू और कश्मीर विधानसभा से औपचारिक भेंट की। इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने...
Translate »
error: Content is protected !!