‘अपना विद्यालय-दि हिमाचल स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम” के अन्तर्गत जिला कल्याण अधिकारी ने किया टूटीकंडी स्कूल का निरीक्षण

by
रोहित भदसाली।  शिमला, 25 सितम्बर – ”अपना विद्यालय-दि हिमाचल स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम” के अन्तर्गत उपायुक्त शिमला द्वारा जारी आदेशों की अनुपालना में आज जिला कल्याण अधिकारी केवल राम चौहान द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, टूटीकंडी का निरीक्षण किया गया।
वर्तमान में इस विद्यालय में 78 छात्र व 50 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनमें से 25 छात्र बाल आश्रम टूटीकंडी के हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत सभी लाभ दिए जा रहे है और “Children of the State” घोषित किए गया है।
निरीक्षण के दौरान बच्चों से हर कक्षा में जा कर वार्तालाप भी किया गया तथा नशे के दुष्परिणाम बारे विस्तृत जानकारी दी गई एवं नशे से दूर रहने का भी आग्रह किया गया। इस दौरान उन्हें कैरियर सम्बन्धी जानकारी भी दी गई तथा आग्रह किया गया कि अभी से अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढें, ताकि आप जीवन में कुछ न कुछ बन सके । निरीक्षण के दौरान मिड-डे-मील रसोई व शौचालयों का भी निरीक्षण किया गया जो साफ सुथरे पाए गए ।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विद्यालय भवन काफी पुराना है, जिसकी मरम्मत की आवश्यकता है। इस बारे प्रधानाचार्य श्रीमती अनिता ठाकुर से आग्रह किया गया कि इसका प्राक्कलन लोक निर्माण विभाग से तैयार करवा कर भेजा जाए, ताकि इसे स्वीकृति हेतु उच्च अधिकारी को भेजा जा सके ।
निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य श्रीमती अनिता ठाकुर एवं सभी स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़ किया, 3 आरोपी गिरफ्तार

पुनीत महाजन : चंडीगढ़ 16 जून | पुलिस की ऑपरेशन सेल ने अवैध हथियारों की तस्करी एवं आपूर्ति करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में ‘छात्रों में आत्म प्रेरणा का विकास ‘ पर शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन

बीबीएन, 5 जनवरी (तारा) ; श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में सोमवार को सी बी एस ई पंचकुला द्वारा आयोजित ‘छात्रों में आत्म प्रेरणा का विकास’ एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन सी बी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारतीय सशस्त्र सेना में भर्ती की जानकारी के लिए अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में लगेगा स्टॉल

एएम नाथ। चंबा, 25 जुलाई :   भारतीय सशस्त्र सेना में भर्ती  से संबंधित संपूर्ण जानकारी के लिए अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला- 2024 में  एक स्टॉल लगाया जा रहा है। उपनिदेशक सैनिक कल्याण कैप्टन अनुमेहा पराशर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

HRTC ने दीवाली पर कमाए 2.72 करोड़ : मासिक कमाई में 12 फीसदी की बढ़ोतरी

रोहित भदसाली । शिमला :आर्थिक संकट से जूझ रहे हिमाचल पथ परिवहन निगम के लिए खुशी की खबर है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की कमाई में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. अक्टूबर 2024 में...
Translate »
error: Content is protected !!