अपनी बहन और देश की बेटी के लिए प्रधानमंत्री को पद्मश्री लौटा दूंगा : वीरेंद्र सिंह (गूंगा पहलवान)

by

नई दिल्ली : पहलवान बजरंग पूनिया के बाद सासरोली निवासी वीरेंद्र सिंह (गूंगा पहलवान) ने भी पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का एलान कर दिया है। उन्होंने इसको लेकर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट डाली है। इसमें लिखा है कि मैं भी अपनी बहन और देश की बेटी के लिए प्रधानमंत्री को पद्मश्री लौटा दूंगा।

मुझे गर्व है आपकी बेटी और अपनी बहन साक्षी मलिक पर…जी क्यों…? पर देश के सबसे उच्च खिलाड़ियों से भी अनुरोध करूंगा वो भी अपना निर्णय दें। अपनी पोस्ट के साथ गूंगा पहलवान ने साक्षी मलिक की पत्रकार वार्ता की फोटो भी शेयर की है। यहां बता दें कि वीरेंद्र सिंह को 2021 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पदमश्री पुरस्कार से नवाजा गया था।

ये है वीरेंद्र उर्फ गूंगा पहलवान की कहानी
वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान जिले के गांव सासरोली में एक साधारण परिवार में पैदा हुए, लेकिन वीरेंद्र साधारण जीवन जीने के लिए नहीं बने थे। उन्होंने जल्दी ही साबित कर दिया। वीरेंद्र सिंह पहलवानी यानी कुश्ती में कई अंतरराष्ट्रीय मेडल जीत चुके हैं। 2016 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किए गए हैं। वीरेंद्र को लोग ‘गूंगा पहलवान’ के नाम से भी जानते है। वीरेंद्र ने 10 वर्ष की उम्र में मिट्टी के दंगल में पहलवानी के दांव पेच सीखने शुरू किए।

हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के मेलों में लगने वाले दंगल में सामान्य पहलवानों के साथ कुश्ती करते करते वीरेंद्र ने ये साबित कर दिया कि अपनी कमजोरी को अपनी ताकत में बदलकर भी सफलता हासिल की जा सकती है। आप कह सकते हैं कि जो कुछ सुन नहीं सकता, जो बोल नहीं सकता उसे क्या फर्क पड़ेगा. लेकिन आलोचनाएं, तंज और मजाक बिना सुने भी समझा जा सकता है। वीरेंद्र को भी सब समझ आता था, लेकिन वीरेंद्र ने उनकी परवाह नहीं की और लक्ष्य का पीछा नहीं छोड़ा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद डा. चब्बेवाल कपाहट में मुकामबली शाह के दरबार में हुए नतमस्तक

अज्जोवाल से महिंगरोवाल सडक़ और महिंगरोवाल पुल का निर्माण जल्द शुरू होगा होशियारपुर, 1 जुलाई : विधान सभा हलका शामचौरासी में पड़ते कंडी के गांव कपाहट में स्थित मुकामबली शाह जी के धार्मिक अस्थान...
article-image
पंजाब

विकास मंच गढ़शंकर ने बिभिन्न मांगों का ज्ञापन एसडीएम को क्लर्क के जरिए सौंपा

गढ़शंकर :  विकास मंच गढ़शंकर ने एसडीएम गढ़शंकर की गैरमौजूदगी में ऑफिस क्लर्क रणदीप कुमार के जरिए एसडीएम गढ़शंकर को बिभिन्न्न मांगों को लेकर  दिया। विकास मंच के प्रधान कामरेड कुलविंदर संघा ने कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप विधायक की पत्नी ने एनआरआई पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप – दावा किया कि उसके पास एनआरआई की फोटो और वीडियो

लुधियाना: आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की पत्नी गुरप्रीत कौर ने एनआरआई पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि एनआरआई उन्हें जबरी शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा...
article-image
पंजाब

लोक बचाओ पिंड बचाओ संघर्ष कमेटी ने मंत्री कटारू चक से की भेंट : मांगों को लेकर बैठक कर एक मांग पत्र सौंपा

गढ़शंकर, 11 जनवरी: आज लोक बचाओ, पिंड बचाओ संघर्ष समिति (एरिया बीत) का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में मुख्य सचिवालय, चंडीगढ़ में माननीय वन एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री श्री...
Translate »
error: Content is protected !!