केजरीवाल को ईडी के नए समन पर कानूनी राय लेगी आप: पर्यावरण मंत्री गोपाल राय

by

नई दिल्ली, 23 दिसंबर :  आम आदमी पार्टी  विपश्यना से लौटने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा भेजे गए नए समन पर कानूनी राय लेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने शनिवार को यह बात कही।  केजरीवाल के बृहस्पतिवार को दूसरे समन पर पेश नहीं होने के बाद ईडी ने शुक्रवार को दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के क्रम में पूछताछ के लिए उन्हें फिर से नोटिस जारी कर तीन जनवरी को पेश होने को कहा। पर्यावरण मंत्री राय ने एक संवाददाता सम्मेलन से इतर ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा, ‘वर्तमान में, मुख्यमंत्री विपश्यना कर रहे हैं’। उन्होंने कहा, ‘उनसे कोई संपर्क नहीं है। उनके लौटने पर हम कानूनी राय लेंगे और फिर इस बारे में फैसला करेंगे।’ समन पर आप ने शुक्रवार को एक बयान में कहा था कि यह देश भर में आप की बढ़ती लोकप्रियता के चलते सिर्फ राजनीतिक प्रतिशोध है। आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को यह तीसरा नोटिस है। वह दो नवंबर और 21 दिसंबर को पहले के दो समन पर संघीय एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री बुधवार को अपने विपश्यना कार्यक्रम के लिए पंजाब के होशियारपुर में चले गए। उन्होंने बुधवार को ईडी को अपना जवाब भेजा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हाईवे पर लगाया CCTV : सेना के मूवमेंट की लाइव फीड पाकिस्तान भेजता था…..मात्र 40 हजार में देश की सुरक्षा से खिलवाड़!

पठानकोट : पंजाब के पठानकोट में पुलिस ने एक बड़े हाई-टेक जासूसी नेटवर्क का खुलासा किया है. जांच में सामने आया है कि भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों की गतिविधियों पर नजर रखने के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ के होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ : पुलिस ने पंजाब-हरियाणा समेत बिहार की लड़कियों को किया रेस्क्यू

7 लड़कियों को किया रेस्क्यू, दोनों संचालक फरार एएम नाथ। नालागढ़ :  होटल में बड़े स्तर पर चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने वहां...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

UGC NET की अनिवार्यता खत्म तो अब कैसे बनेंगे असिस्टेंट प्रोफेसर? ….ड्राफ्ट नियमों में सब है

असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. यूनिवर्सिची ग्रांट कमीशन (UGC), असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए अब नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) जरूरी नहीं होगा । केंद्रीय शिक्षा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

23000 रुपये जुर्माना का चालान काटा : टूरिस्ट निजी इनोवा गाड़ी को एंबुलेंस बनाकर मनाली सवारियां लेकर पहुंचा था घूमने

मनाली. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक टूरिस्ट का पुलिस ने चालान काटा है। पंजाब का रहने वाला टूरिस्ट निजी इनोवा...
Translate »
error: Content is protected !!