अब कहां जाएंगे 8 साल से कार्यरत कर्मचारी- पूछा हाईकोर्ट ने -: 900 कर्मचारियों को नौकरी से हटाने पर रोक बरकरार

by

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने उद्यान विभाग में बागवानी विकास परियोजना के तहत करीब 900 कर्मचारियों को नौकरी से हटाने पर लगी रोक बरकरार रखी है। मामले की अगली सुनवाई 25 नवंबर को होगी। न्यायाधीश ज्योत्सना रेवाल दुआ की एकल पीठ ने विभाग से पूछा कि जो कर्मचारी पिछले आठ साल से काम कर रहे हैं, वे अब कहां जाएंगे। इस पर उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की।

                      विभाग की ओर से बताया गया कि इन कर्मचारियों के साथ किया गया समझौता 31 अक्तूबर को खत्म हो गया है, इसलिए इन्हें पदों पर बरकरार नहीं रख जा सकता है। याचिकाकर्ता की ओर से पेश अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि इन कर्मचारियों की नियुक्ति 2016 के बाद की गई थी। इनमें से कई कर्मचारियों को सेवा देते हुए 8 साल तक का समय हो गया है। अदालत में दलीलें दी गईं कि इस परियोजना के तहत 40 करोड़ रुपये विभाग के पास बिना खर्च के पड़े हैं।

विभाग की ओर से कहा जा रहा है कि इस परियोजना की अवधि खत्म हो गई है, वहीं दूसरी ओर विभाग में इन्हीं पदों पर नई भर्तियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस काम के लिए इन कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी। नई भर्तियों को भी उसी तरह के कार्य के लिए किया जा रहा है। यह परियोजना विश्व बैंक से वित्तपोषित है। एकल पीठ ने कहा कि अगली सुनवाई में सरकार और विभाग इस संबंध में अदालत में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। यह उल्लेखनीय है कि सरकार की ओर से इन कर्मचारियों को निकाल देने पर रोक को हटाने के लिए अर्जी दी गई थी। हालांकि, इस पर न्यायाधीश ने रोक को बरकरार रखा और अगली सुनवाई 25 नवंबर को तय की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

आईटीआई ऊना में 24 जनवरी को आयोजित होगा रोजगार मेला

ऊना, 20 जनवरी – औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए 24 जनवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा जिसमें मैसर्ज़ ग्रासिम इंडस्ट्रिज़ लिमिटेड, गांव धनशौ पंजाब,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू के साई स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नई एसएमसी का गठन, अमर चंद नेगी संभालेंगे कमान

बेहतर शिक्षा, अनुशासन और अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने पर रहेगा विशेष जोर। विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर करेंगे कार्य- अमर चन्द नेगी. बंजार/कुल्लू (परस राम भारती):- जिला कुल्लू...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र को SIR का नोटिस, मचा बवाल : चुनाव आयोग ने बता दी वजह

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची की SIR की प्रक्रिया के तहत सुनवाई हो रही है. सुनवाई को लेकर कई विवाद पैदा हुए हैं. क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद शमी से लेकर सांसद देव को सुनवाई के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

10 की मौत : अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से , राहत कार्य जारी, कई लंगर भी प्रभावित

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया है. इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. इस...
Translate »
error: Content is protected !!