अब 31 जनवरी तक ई-केवाईसी करवा सकेंगे राशन कार्ड धारक : ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं के राशन कार्ड हो सकते हैं ब्लॉक

by
हमीरपुर 01 जनवरी। राशनकार्ड धारकों की ई-केवाईसी के लिए निर्धारित अंतिम तिथि को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार विभाग ने प्रदेश भर में राशनकार्ड धारकों की ई-केवाईसी करने का अभियान चलाया है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य द्वारा अपनी ई-केवाईसी उस उचित मूल्य की दुकान में करवानी है, जहां से वे राशन लेते हैं। ई-केवाईसी प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को अपना नाम, जन्म तिथि आदि का मिलान अपने आधार डाटा के साथ करना है।
अरविंद शर्मा ने बताया कि जिला हमीरपुर में अब तक केवल 81 प्रतिशत राशन कार्ड धारकों द्वारा ही अपनी ई-केवाईसी करवाई गई है। इसके लिए अंतिम तिथि को बार-बार आगे बढ़ाने के बावजूद कई उपभोक्ता अपना ई-केवाईसी प्रमाणीकरण नहीं करवा रहे हैं। अब यदि कोई उपभोक्ता 31 जनवरी तक भी अपना ई-केवाईसी प्रमाणीकरण नहीं करवाता है तो उसका राशन कार्ड ब्लॉक किया जा सकता है।
जिला नियंत्रक ने कहा कि जिन राशन कार्ड उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, वे शीघ्र अपनी निकटतम उचित मूल्य की दुकान पर इसे करवा लें। शिक्षा, रोजगार या अन्य कारणों से प्रदेश के अन्य जिलों मे रह रहे लोग नजदीकी उचित मूल्य की दुकान पर अपनी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

15 फरवरी को विद्युत आपूर्ति कण्डाघाट एवं आस-पास के कुछ क्षेत्रों मेंबाधित रहेगी

कण्डाघाट : हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 फरवरी, 2024 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन ज़िला के कण्डाघाट एवं आस-पास के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कारीगरों एवं शिल्पकारों के लिए एक दिवसीय जागरूकता एवं ऑन बोर्डिंग कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। मंडी, 24 दिसंबर।  सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित एमएसएमई-विकास कार्यालय, सोलन द्वारा बचत भवन, डीआरडीए कॉन्फ्रेंस हॉल, मंडी में “प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना” के अंतर्गत एक दिवसीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में सीएससीए की बैठक में छात्र हितों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा

एएम नाथ। चम्बा :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में बुधवार को प्रिंसिपल डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया की अध्यक्षता में कॉलेज स्टूडेंट्स सेंट्रल एसोसिएशन (सीएससीए) की बैठक प्रिंसिपल चैंबर में आयोजित की गई। बैठक में कॉलेज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2500 करोड़ पर्यटन विकास के लिए एडीबी की मदद से खर्च होंगे, हजारों परिवारों को प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से मिलेगा रोजगार : बाली

पर्यटन विभाग की राज्य स्तरीय बैठक में पर्यटन विकास पर हुई चर्चा धर्मशाला, 12 सितंबर। राज्य सरकार हिमाचल में पर्यटन की अपार संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए साहसिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन अधोसंरचना...
Translate »
error: Content is protected !!