अमित शाह के हाथों पंजाब चुनाव की कमान : केजरीवाल का सीएम मान पर भरोसा…..पंजाब में सत्ता संग्राम हुआ तेज

by

चंडीगढ़ : पंजाब दौरे पर आए अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की चुनावी सरगर्मियां बढ़ा दी है। अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि उन्हें जानकारी मिली है कि नवंबर महीने में ही पंजाब विधानसभा चुनाव हो जाएंगे।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के लिए कहा है. वहीं, दूसरी ओर उन्होंने एक और बड़ा ऐलान करते हुए ये साफ कर दिया है कि पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ही आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा होंगे और आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री पद पर देखना चाहती है.पंजाब

के बठिंडा में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी की और से भगवंत मान को ही सीएम पद का चेहरा बनाया जाएगा.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव भगवंत मान के नेतृत्व में ही लड़ेगी. उन्होंने कहा कि मुझे पता चला है कि इस बार नवंबर में ही विधानसभा चुनाव हो जाएंगे. इसलिए हमारे पास अब सिर्फ 4 महीने ही बचे हैं।

मुफ्त बिजली और जनहित योजनाएं, केजरीवाल ने गिनाई उपलब्धियां  :  केजरीवाल ने कहा कि पिछले 75 सालों में पंजाब में कई मुख्यमंत्री रहे हैं, लेकिन पहली बार भगवंत मान जैसा ईमानदार मुख्यमंत्री आया है, जो सरकारी पैसे की बचत कर रहे हैं और उसका इस्तेमाल लोगों को सुविधाएं देने में कर रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि मुझे बताया गया है कि नवंबर में चुनाव हो रहे हैं. अपने पास बस 4 महीने रह गए हैं. हमें भगवंत मान को दोबारा से सीएम बनाना है. भगवंत मान को इसलिए दोबारा सीएम बनाना है, क्योंकि इससे पहले पिछले 75 सालों में पंजाब में जितने सीएम आए सब पर आरोप लगे, लेकिन पिछले 4 साल में भगवंत मान पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है।

उन्होंने कहा कि भगवंत मान हर मां बहन को हजार, डेढ़ हजार रुपए खातों में भेजेंगे. बिजली जनता को मुफ्त मिल रही है. दरअसल अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पंजाब के बठिंडा में नगर निगम चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद नवनियुक्त आम आदमी पार्टी मेयर के साथ रोड शो करने और जनता का शुक्रिया करने के लिए पहुंचे थे, यहीं पर अरविंद केजरीवाल ने ये ऐलान किया है।

अमित शाह के हाथों पंजाब चुनाव की कमान :  वहीं, पंजाब बीजेपी ने इस ऐलान पर तंज कसते हुए कहा है कि ये केजरीवाल ने इसलिए किया है ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में हार होने की स्थिति में हार का ठीकरा भगवंत मान के सिर पर फोड़ा जाए. बीजेपी ने दावा किया है कि पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ही सरकार बनेगी।

वहीं आम आदमी पार्टी के द्वारा भगवंत मान को आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एक बार फिर से सीएम फेस घोषित किया गया तो दूसरी और पंजाब बीजेपी ने भी चुनावी गतिविधियां बढ़ा दी हैं. शुक्रवार रात को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ पंजाब बीजेपी के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई।

पंजाब में आगामी चुनाव को लेकर शुक्रवार रात बीजेपी मुख्यालय विस्तार कार्यालय में करीब साढ़े चार से पांच घंटे के बीच बैठक चली. सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत करने को लेकर अहम चर्चा हुई. पंजाब के सीमावर्ती जिलों की सीटों के बारे में भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बातचीत की. पंजाब में दलित और सिख मतदाताओं तक पहुंचने को रणनीति पर चर्चा हुई।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक पंजाब चुनाव की कमान गृह मंत्री अमित शाह ने अपने हाथ में ले लिया है. कल रात हुई लंबी बैठक में गृह मंत्री ने पंजाब में संगठन के अंदर जान फूंकने और जीत की मुकम्मल तैयारी को लेकर मंत्र दिए.

केंद्र सरकार की नीतियों पर बीजेपी का फोकस :  बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि कैसे केंद्र सरकार की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाया जाए. इस बात पर सहमति बनी कि पंजाब के सिख और दलित मतदाताओं तक पहुंचने के लिए जल्द ही पार्टी स्तर पर बड़ा अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि आनेवाले दिनों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रदेश में दौरा और कार्यक्रम कैसे लगाया जाए. जल्दी ही पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन सहित वरिष्ठ बीजेपी नेताओं के कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जाएगी।

बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने आने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए कमर कस ली है. वहीं, दूसरी और अरविंद केजरीवाल के द्वारा पंजाब में सार्वजनिक तौर पर नवंबर महीने में चुनाव होने की बात कह देने से पंजाब का चुनावी पारा भी चढ़ गया है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ये मौतें नहीं, कत्ल है …हत्यारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा : सीएम मान ….पीड़ित परिवारों को 10 लाख का मुआवजा देने का एलान

मजीठा :  पंजाब के मजीठा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जहरीली शराब से 17 लोगों की मौत हो गई। यह पंजाब में तीन साल में चौथी बड़ी जहरीली शराब त्रासदी है। मुख्यमंत्री भगवत सिंह...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

400 ग्राम हेरोईन सहित दो ग्रिफतार : हेरोईन की कीमत करीब चार करोड़

गढ़शंकर : एसटीएफ जालंधर रेंज दुारा गढ़शंकर के गांव बोड़ा के निकट नाकाबंदी दौरान दो तस्करों से 400 ग्राम होरोईन बरामद कर दोनों तस्करों को ग्रिफतार कर लिया है। एसटीएफ जालंधर के इंस्पेकटर हरदीप...
article-image
पंजाब

बरसात के मद्देनजर प्रभावित क्षेत्रों में टीमें बनाकर किए जा रहे हैं राहत कार्य: DC कोमल मित्तल

चोअ से गाद निकालने, नालों के जीर्णाोधार, प्राकृतिक नालों को रेत की बोरियों से बांधने व रास्तों की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर जारी, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से सभी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुंछ में पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में एक जवान बलिदान, 2 महीने बाद रिटायर होने वाले थे सूबेदार मेजर पवन

एएम नाथ। धर्मशाला। ऑपरेशन सिंदूर   के बाद सीमा क्षेत्र में पाकिस्तानी गोलीबारी (India Pakistan Tension) में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सिहोलपुरी टियाला के निवासी सूबेदार मेजर पवन कुमार बलिदानी हो गए। पवन कुमार जम्मू-कश्मीर के...
Translate »
error: Content is protected !!