अमृतपाल सिंह और अर्श डल्ला पर गुरप्रीत सिंह हरीनौ हत्याकांड में लगा यूएपीए

by
चंडीगढ़, 9 जनवरी । पंजाब पुलिस ने गुरप्रीत सिंह हरीनौ हत्याकांड के मामले में सांसद अमृतपाल सिंह और आतंकी अर्श डल्ला समेत अन्य आरोपियों पर गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) की धारा लगाई है।
गुरप्रीत सिंह हरीनौ को पिछले साल 9 अक्टूबर को मोटरसाइकिल सवार शूटरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। पंजाब पुलिस की एसआईटी ने मामले की जांच के दौरान सांसद अमृतपाल सिंह और आतंकी अर्श डल्ला को नामजद किया था। इसके अलावा हत्याकांड में शामिल दोनों शूटरों, रेकी करने वाले तीन आरोपियों और उनके सहआरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी आरोपी वर्तमान में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।
एसपी जसमीत सिंह ने बताया कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर अमृतपाल सिंह और अर्श डल्ला समेत अन्य आरोपियों पर यूएपीए की धारा लगाई गई है, जिसकी जानकारी अदालत को लिखित रूप में दी जा चुकी है। अब यूएपीए लागू होने के बाद अमृतपाल सिंह की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। अभी मामले की जांच जारी है और इस संबंध में और कोई जानकारी साझा नहीं की जा सकती है।
बता दें कि कि गुरप्रीत सिंह हरीनौ की 10 अक्टूबर, 2024 को उसके घर के नजदीक दो मोटरसाइकिल सवारों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करते हुए इस केस में अन्य आरोपियों के साथ सांसद अमृतपाल सिंह खालसा और आतंकी अर्श डल्ला को भी नामजद किया था।
जिसके बाद पुलिस ने दोनों शूटरों, रेकी करने वाले तीन आरोपियों और कुछ अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी इस समय न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले में पिछले साल 23 अक्टूबर को कोटकपूरा पुलिस ने एफआईआर में बीएनएस की धारा 111 जोड़ी थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसानों की अवाज दवाने के लिए चौधरी युद्धवीर सिंह को गुजरात में कृषि कानूनों के खिलाफ पत्रकार वार्ता दौरान मोदी व शाह के ईशरे पुलिस दुारा जबरी पकड कर गाड़ी में डाल कर थाने ले जाया गया: हरपुरा

गढ़शंकर। आल इंडिया जाट महासभा व भारतीय किसान युनियन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह को गुजरात में कृषि कानूनों के खिलाफ पत्रकार वार्ता दौरान पुलिस दुारा जबरी पकड कर गाड़ी में डाल कर...
article-image
पंजाब

38 लाख 52 हजार के डाटा पैकेज की सुविधा मिलेगी जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों को हर साल : डी.सी -आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पोषण ट्रैकर एप के लिए 2 हजार रुपए प्रति वर्ष का मोबाइल डाटा पैकेज मिलेगा

होशियारपुर, 2 जून – सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए प्रत्येक आंगनबाड़ी...
article-image
पंजाब

निहंग सिंह की गिद्दड़बाहा में पीट-पीटकर हत्या

मुक्तसर : गिद्दड़बाहा इलाके में बीती रात अज्ञात लोगों ने लंगर छकाने वाले एक निहंग की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हुस्नर निवासी निहंग जसवीर सिंह बागा गिद्दड़बाहा के मलोट रोड पर एक झोपड़ी बनाकर...
article-image
पंजाब

Naveen Aggarwal Sees India–US

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb 06 : Prominent industrialist Naveen Aggarwal has expressed strong optimism over the expanding trade partnership between India and the United States, calling it a major opportunity for Indian manufacturers to grow and...
Translate »
error: Content is protected !!