अमृतपाल सिंह की पार्टी ने तरनतारन उपचुनाव के लिए उम्मीदवार किया घोषित : शिवसेना नेता सुधीर सूरी के हत्यारे के भाई को मैदान में उतारा

by

तरनतारन : पंजाब की सियासत में हलचल तेज हो गई है. अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने तरनतारन विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. पार्टी ने मनदीप सिंह को मैदान में उतारा है।

इस सीट पर 11 नवंबर को उपचुनाव होना है. तरनतारन की सीट आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हुई थी, जिस पर अब उपचुनाव का ऐलान हुआ है।

मनदीप सिंह की उम्मीदवारी को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है, क्योंकि वह संदीप सिंह उर्फ सन्नी के भाई हैं. संदीप वही व्यक्ति हैं जिसने कुछ साल पहले शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या की थी. संदीप सिंह ने हाल ही में जेल के अंदर पूर्व पुलिस अधिकारी सुबा सिंह पर भी हमला किया था।

तरनतारन सीट पर बहुकोणीय मुकाबले के आसार : अमृतपाल सिंह की पार्टी का यह कदम पंजाब की राजनीति में एक बड़ा दांव माना जा रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि वारिस पंजाब दे इस चुनाव के ज़रिए माझा क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। तरनतारन सीट पर अब AAP, कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के बीच बहुकोणीय मुकाबले के आसार हैं।

11 नवंबर को होगी वोटिंग :  चुनाव आयोग ने तरनतारन उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख़ 11 नवंबर तय की है, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

SDM Guides PCS Mains Aspirants

Hoshiarpur/Feb 13/Daljeet Ajnoha : Sub-Divisional Magistrate (SDM) Gursimranjeet Kaur (PCS), Hoshiarpur, today held a special guidance session for students preparing for the Punjab PCS Mains exam at the Digital Library here. Drawing from her...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरा मामा DSP : ट्रैफिक चेकिंग के दौरान महिला ने किया हंगामा

 जालंधर : पंजाब के जालंधर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को उस समय माहौल गर्म हो गया, जब ट्रैफिक पुलिस की रूटीन चेकिंग के दौरान एक महिला ने अचानक हंगामा कर दिया। पुलिस द्वारा...
article-image
पंजाब

एनकाउंटर के विरोध में रणजीत के परिजनों ने बिभिन्न संगठनो के साथ बब्बरी बाइपास पर दिया धरना : पोस्टमार्टम से साफ किया इंकार

गुरदासपुर : पंजाब के गुरदासपुर में थाना दोरांगला के आदियां पोस्ट पर एएसआई गुरनाम सिंह और होम गार्ड जवान अशोक कुमार की शहादत के मामले में गिरफ्तार आरोपितों में से एक रणजीत सिंह की...
article-image
पंजाब , समाचार

अफगानी नागरिकों से पकड़ी 17 किलो हैरोइन के बाद अंतर्राज्यीय नशा तस्करों के रैकेट का पर्दाफाश, जिला पुलिस की टीमों की ओर से दिल्ली, उत्तर प्रदेश व जंडियाला गुरु में बड़ी कार्रवाई

होशियारपुर- पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अंतर्राष्ट्रीय ड्रग व हवाला रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 20 किलो 700 ग्राम हैरोइन व 40 लाख 12 हजार रुपए ड्रग मनी सहित नशे...
Translate »
error: Content is protected !!