हरियाणा के ADGP वाई पूरन कुमार ने की खुदकुशी : IAS पत्नी सीएम के साथ जापान दौरे पर

by

चंडीगढ़ : हरियाणा के एडीजीपी रैंक के सीनियर पुलिस अधिकारी ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। उनके घर में ही उनका शव पाया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक उनकी पत्नी आईएएस अधिकारी अमनपीत पी हैं।

इस समय वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और एक प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान गई हैं। वाई पूरन कुमार चंडीगढ़ सेक्टर 11 के सरकारी आवास में रहते थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्हें तुरंत सेक्टर 16 के अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एडीजीपी पूरन कुमार इस समय पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज सुनारिया में सेवा दे रहे थे। हाल ही में उनका तबादला किया गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस फरेंसिक टीम के साथ उनके आवास पर पहुंची। पूरन कुमार 2001 के आईपीएस अधिकारी थे। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस को मौके से एक पिस्तौल भी बरामद हुई है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक आईपीएस अधिकारी ने सोमवार को ही एक गनमैन से बंदूक ली थी। वहीं मंगलवार को जब पूरन कुमार की बेटी बेसमेंट में पहुंची तो वह फर्श पर घायल अवस्था में पड़े थे। बेटी ने ही लोगों को घटना की जानकारी दी।

पूरन कुमार हरियाणा कैडर के एक सम्मानित आईपीएस अधिकारी थे और कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवा दे चुके थे। वह अकसर कई मुद्दे सरकार के सामने उठाते रहते थे। बीते दिनों में उन्होंने आईपीएस अधिकारियों की तैनाती को लेकर भी सरकार से शिकायत की थी।

कुछ आईपीएस अफसरों के प्रमोशन पर उठाये थे सवाल

वाई पूरन कुमार ने पिछले साल कुछ आईपीएस अफसरों के प्रमोशन पर सवाल उठाया था। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी को एक पत्र लिखा था, जिसमें कहा गया था कि ये प्रमोशन गलत तरीके से किए गए हैं। वित्त विभाग ने गृह मंत्रालय के नियमों को अनदेखा करके सिर्फ अपनी सहमति से ये प्रमोशन कर दिए। साल 2020 में तत्कालीन डीजीपी मनोज यादव पर उन्होंने उत्पीड़न के आरोप भी लगाए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसजीपीसी के वोट बनवाने की तारीख 15 नवंबर 2023 से एक महीना और बढ़ाने की सिख पंथक विचारको ने मांग उठाई

गढ़शंकर : शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (अमृतसर) के होने वाले चुनाव को लेकर गढ़शंकर व अन्य गांवों से पंथक चिंतक गुरुद्वारा साहिब भाई तिलका जी में एकत्र हुए। जपो वाणी के पाठ के बाद...
article-image
पंजाब

गीता नगीना धाम में बापू कुंभ दास महाराज जी की पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई

गढ़शंकर :  धन-धन बापू कुंभ दास महाराज जी की15वीं पुण्यतिथि बापू कुंभ दास महाराज जी के जन्म अस्थान और समाधि अस्थान गीता नगीना धाम गांव पाहलेवाल मे श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर...
पंजाब

फेसबुक पर गलत पोस्ट एक आईफोन था, फोन वेचकर नया पिस्तौल लिया : मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने सैंडी भज्जला के विरुद्ध फ़ेसबुक पर पोस्ट डालकर लोगों को लूटपाट करने के उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार एसआई कुलदीप सिंह को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लोगों ने उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का मनाया जन्मदिन

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज अपने आधिकारिक निवास ओक ओवर में मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायकों, पार्टी कार्यकर्ताओं, विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के अध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों और बड़ी संख्या में...
Translate »
error: Content is protected !!