अमृतपाल सिंह को अदालत से राहत… बीमार दादी से वीडियो कॉल पर कर सकेंगे बात

by

अमृतसर की अदालत ने दी वीडियो कॉल की अनुमति, असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं खडूर साहिब के सांसद
वकीलों की याचिका पर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बरिंदर सिंह ने सुनाया फैसला

अमृतसर। असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को अमृतसर की अदालत से राहत मिली है। अदालत ने उन्हें अपनी बीमार दादी से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत करने की अनुमति दे दी है।

अमृतपाल सिंह की ओर से उनके वकीलों ने अदालत में वीडियो कॉल के जरिए बीमार दादी से बातचीत की अनुमति देने के संबंध में याचिका दायर की थी। याचिका पर सुनवाई के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बरिंदर सिंह ने उन्हें वीडियो कॉल की अनुमति देने का फैसला सुनाया।

अमृतपाल सिंह वर्तमान में असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। अदालत के इस फैसले के बाद वह वीडियो कॉल के जरिए अपनी बीमार दादी से बातचीत कर सकेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुरानी पैंशन बहाली हेतु विधायक जय किशन रौड़ी को सौंपा ज्ञापन

गढ़शंकर  :  पुरानी पैंशन प्राप्ति फ्रंट पंजाब की तरफ से पुरानी पैंशन की बहाली को लेकर गढ़शंकर से हलका विधायक जय किशन रौड़ी को मांगपत्र सौंपा। यह ज्ञापन प्रदेश भर में मंत्रियों एवं विधायकों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

23 वर्षीय वैभव ने पहले प्रयास में पास की सिविल सेवा परीक्षा : सफलता का श्रेय अपने दादा स्व. गोवर्धन सिंह की प्रेरणा, माता-पिता का सहयोग

रोहित जसवाल।  बिलासपुर :  झंडूता के 23 वर्षीय वैभव सिंह ने सिविल सेवा परीक्षा के अपने पहले ही प्रयास में अखिल भारतीय स्तर पर 82वां स्थान हासिल कर हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित किया है।...
article-image
पंजाब

पुलिस ने एनकाउंटर में एक अपराधी को किया ढेर, दूसरा फरार

अमृतसर। जिले में पुलिस ने एक अपराधी को मुठभेड़ में ढेर किया है, जबकि उसका एक साथी जान बचाकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्टल बरामद कीं और आगे की...
article-image
पंजाब

भ्रष्ट मंत्रियों व अन्य के नाम व दस्तावेज पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर पुलिस को दे : पंजाब के भले के लिए आए आगे

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम को और तेज करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से भ्रष्टाचारियों के नामों की मांग की है। आम आदमी...
Translate »
error: Content is protected !!