अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने ड्रग तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 4 किलो हेरोइन के साथ 1 महिला गिरफ्तार

by

मृतसर : पंजाब में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर के कब्जे से 4.580 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

तस्कर की पहचान गोल्डन एवेन्यू, हरगो बिंदपुरा, छेहरटा की कंवलजीत कौर उर्फ मस्सी के रूप में हुई है। पुलिस आयुक्त रणजीत सिंह ढिल्लों ने मंगलवार को बताया कि आरोपी महिला और उसका दामाद जुगराज सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी गोल्डन एवेन्यू हरगो बिंदपुरा छेहरटा पाकिस्तान स्थित विभिन्न नशा तस्करों के सीधे संपर्क में थे और नशा तस्करी में लिप्त थे। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान से नशे की खेप लाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंधों को स्थापित करने के लिए जांच जारी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस और लुटेरा गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ : पुलिस फायरिंग में बदमाश घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर :  पुलिस और लुटेरा गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। लूटेरा गिरोह के शातिरों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर बदमाशों ने गोली चला दी। पुलिस की तरफ से भी जवाबी...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर का रौशनी मेला अपने यौवन पर  : -मेले के चौथे दिन गायक बागी ने हिट गीतों से बांधा समय

गढ़शंकर, 24 फरवरी:  बाबा अली मुअज्जम कादरी शाह जी बड़ा रोज़ा शरीफ गढ़शंकर में चल रहा वार्षिक रोशनी मेला अपने यौवन पर पहुंच गया है।  21 फरवरी से शुरू हुए इस रोशनी मेले में...
article-image
पंजाब

मान सरकार ने मुझ पर अवैध काम करने के लिए दबाव डाला : सरकार को पता चल गया था कि मैं उनके दबाव में नहीं आऊंगा तो फिर पद से हटा दिया गया – पूर्व डीजीपी ने हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर लगाए यह आरोप

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व डीजीपी विरेश कुमार भावरा ने हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। इस अर्जी में उन्होंने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने उनके ऊपर...
article-image
पंजाब

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को पाकिस्तानी नंबरों से आई धमकी

चंडीगढ़ :21 जुलाई पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को जानी नुकसान संबंधी धमकी भरी कॉल आ रही है। यह कॉल पाकिस्तानी नंबरों से आया है। इस बारे में पुलिस को भी...
Translate »
error: Content is protected !!