अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने ड्रग तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 4 किलो हेरोइन के साथ 1 महिला गिरफ्तार

by

अमृतसर : पंजाब में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर के कब्जे से 4.580 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

तस्कर की पहचान गोल्डन एवेन्यू, हरगो बिंदपुरा, छेहरटा की कंवलजीत कौर उर्फ मस्सी के रूप में हुई है। पुलिस आयुक्त रणजीत सिंह ढिल्लों ने मंगलवार को बताया कि आरोपी महिला और उसका दामाद जुगराज सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी गोल्डन एवेन्यू हरगो बिंदपुरा छेहरटा पाकिस्तान स्थित विभिन्न नशा तस्करों के सीधे संपर्क में थे और नशा तस्करी में लिप्त थे। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान से नशे की खेप लाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंधों को स्थापित करने के लिए जांच जारी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कारगिल विजय दिवस देश के सैनिकों के शौर्य का प्रतीक : खन्ना

खन्ना के मार्गदर्शन में बाबा औघड़ गर्ल्स कालेज जेजों ने मनाया कारगिल विजय दिवस होशियारपुर 26 जुलाई : पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औघड़ श्री फतेहनाथ चैरीटेबल ट्रस्ट जैजों के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के नए नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा ने संभाला पदभार

गढ़शंकर, 22 सितंबर।  नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा ने तहसील गढ़शंकर में बतौर नायब तहसीलदार पदभार संभाल लिया। इ इससे पहले वह तलवाड़ा में तैनात थे। पदभार संभालने पर कार्यालय स्टाफ ने उनका स्वागत किया।...
article-image
पंजाब

डीटीएफ ने स्कूलों के सामने पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट और सिंडिकेट को भंग करने संबंधी नोटिफिकेशन की प्रतियां जलाईं

गढ़शंकर, 6 नवंबर : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने 6-7 नवंबर को फैसले की अधिसूचना की प्रतियां जलाने के आह्वान के तहत पंजाब यूनिवर्सिटी में पिछले साठ वर्षों से सीनेट और सिंडिकेट के माध्यम से...
Translate »
error: Content is protected !!