अमृतसर में थाने के बाहर से मिला आईईडी, जांच में जुटी पुलिस

by

अमृतसर: अजनाला पुलिस थाने के बाहर से रविवार को आईईडी बरामद किया गया है। यह वही पुलिस थाना है जहां खालिस्तानी कट्टरपंथी अमृतपाल ने हमला करके अपने साथियों को छुड़ाया था।
इस पुलिस थाने के आसपास के क्षेत्र में पहले भी बम धमाके हो चुके हैं।

आशंका जताई जा रही है कि दहशत फैलाने के उद्देश्य से किसी ने यह हरकत की है। पुलिस के आलाधिकारियों द्वारा इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

अमृतसर पुलिस के अनुसार आज सुबह जब थाने से एक कर्मी बाहर निकला तो उसने देखा कि एक बाउल पड़ा था, जिसे खाकी रंग की टेप लगाकर अच्छी तरह से बंद किया गया था। उक्त बाउल के अंदर से कुछ तार बाहर निकले हुए थे। वह बम जैसी चीज थी, जो खुले में पड़ी हुई थी। उसे किसी भी चीज से ढंका नहीं गया था। पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला है कि उस चीज को देर रात धुंध का फायदा उठाकर रखा गया है। इसकी आलाधिकारियों तथा बम निरोधक दस्ते को

सूचना दी गई।

जांच के दौरान बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को निष्क्रिय करते हुए अपने कब्जे में ले लिया। इस घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील करते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू किया जा रहा है।

अमृतसर के डीएसपी गुरबिंदर सिंह के अनुसार अभी बम के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। उसे जांच के लिए लैब में भेजा है। इस संदिग्ध वस्तु की जांच के बाद ही बताया जा सकता है कि वह क्या है। इसे यहां कौन छोड़ कर गया, इसकी भी जांच की जा रही है। इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारी स्वयं इस बारे में अधिकारिक जानकारी देंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि किसी ने दहशत फैलाने के इरादे से इसे वहां रखा हो सकता है। इस मामले की अभी जांच चल रही है।

उल्लेखनीय है कि बीते तीन सालों में अजनाला और आसपास के इलाकों में कई आतंकी गतिविधियां सामने आ चुकी हैं। तीन साल पूर्व अगस्त 2021 में अजनाला के ही एक पेट्रोल पंप के बाहर खड़े ट्रक को बम से उड़ा दिया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। थाने के दोनों तरफ वाहन खड़े कर रास्ता बंद किया गया था, ताकि किसी भी नुकसान को कम किया जा सके। वहीं अजनाला थाने पर बीते साल फरवरी 2023 में खालिस्तानी कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह ने अपने समर्थकों के साथ साथी को छुड़ाने के लिए हमला किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आप सरकार द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे पर्चे दर्ज करवाना घटिया हरकत : खन्ना – कहा…. आगामी पंचायती चुनावों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर आप में शामिल होने के लिए जबरन डाला जा रहा दबाव

होशियारपुर 15  सितम्बर  :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा प्रदेश की मौजूदा आम आदमी पार्टी की जनता विरोधी नीतियों से अब प्रदेश की जनता हताष हो चुकी है जिससे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो श्रद्धालुओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

  अम्ब : होली के अवसर पर उस दौरान खुशियां गम में बदल गई, जब मैडी मेले में दो श्रद्धालुओं की अचानक मौत हो गई। दरअसल मैड़ी मेला में दो श्रद्धालुओं की संदिग्ध परिस्थितियों...
article-image
पंजाब

पंजाबियों ने AAP, कांग्रेस और अकाली को आजमाया, एक मौका भाजपा को दें : डॉ. सुभाष शर्मा

रोपड़/खरड़ : श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा उम्मीदवार डॉ. सुभाष शर्मा ने आज रोपड़ और खरड़ के विभिन्न क्षेत्रों में अपने चुनाव अभियान के दौरान कहा कि केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही पंजाब की खोई...
article-image
पंजाब

MLA अनमोल गगन मान समेत चार आप नेताओं पर आरोप तय : पुलिस के साथ झड़प का मामला

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने शनिवार को खरड़ विधायक अनमोल गगन मान सहित आम आदमी पार्टी  के चार नेताओं के खिलाफ आरोप तय किए हैं। इन आप नेताओं पर फरवरी 2021 में पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!