अमृतसर में पुलिस चौकी सामने हुआ बम ब्लास्ट, मची सनसनी

by
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में गुरबख्श नगर पुलिस चौकी के बाहर सुबह करीब 5 बजे एक जोरदार बम धमाका हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। धमाके के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
एडीसीपी विशाल जीत ने बताया कि धमाके की वजह की जांच जारी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पहले भी अजनाला थाने के बाहर आतंकी आईईडी धमाके की कोशिश कर चुके हैं।
दूसरी ओर, चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में हाल ही में हुए बम धमाकों के सिलसिले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ जारी है, हालांकि पुलिस ने अभी उनकी पहचान उजागर नहीं की है। मंगलवार, 26 नवंबर को सुबह 3:12 बजे सेक्टर-27 के सेविले बार एंड लाउंज और डी ओरा क्लब पर देसी बम से हमला किया गया था। सेविले बार एंड लाउंज में रैपर बादशाह की हिस्सेदारी भी है।
धमाकों के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमलावरों का पता लगाया। फुटेज में दिखा कि वे सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट के रास्ते से आए और हमले के बाद अलग-अलग रास्तों से निकल गए। पुलिस ने फुटेज के आधार पर मोहाली से जीरकपुर तक जांच की और संदिग्धों को पकड़ा।
डी ओरा क्लब के मालिक ने कुछ समय पहले शिकायत की थी कि उनसे हर महीने 50,000 रुपये की प्रोटेक्शन मनी मांगी जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके पहले से ही कई मामलों में नाम शामिल था। पूछताछ में उसका गैंगस्टर कनेक्शन भी सामने आया। पुलिस ने इसी जानकारी के आधार पर एक अन्य संदिग्ध को पकड़ा है। मामले की जांच अभी भी जारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीजेपी को हो जाएगी टेंशन!…न सीट मिली न ज्यादा वोट… हार कर भी इतना खुश क्यों कांग्रेस?

नई दिल्‍ली :   कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन दिल्‍ली चुनाव 2025 में पिछले तीन चुनावों की तर्ज पर ही बेहद फीका रहा. राहुल गांधी की पार्टी राजधानी में एक बार फिर खाता तक नहीं खोल...
article-image
पंजाब

केंद्र की भाजपा सरकार अव तक की सबसे जालिम सरकार, मानव अधिकारों की जमकर धज्जियां उड़ा रही: दीप सिद्धू

गढ़शंकर: भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार अव तक की सबसे जालिम सरकार है और मानव अधिकारों की जमकर धज्जियां उड़ा रही है। यह शब्द किसानी संघर्ष से जुड़े फिल्मी अदाकार व चर्चित...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने एनिमल एंबुलेंस को किया समाज सेवा के लिए समर्पित; सांसद कोटे से दी थी 15.50 लाख रुपए की ग्रांट

चंडीगढ़, 19 अप्रैल: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने पशुओं के कल्याण के लिए एक अहम कदम उठाते हुए, अपनी सांसद निधि से दी गई 15.50 लाख रुपये की ग्रांट...
Translate »
error: Content is protected !!