अमेरिका ने 1100 भारतीयों को पिछले 12 महीनों में किया डिपोर्ट

by

अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग में सीमा और आव्रजन नीति के सहायक सचिव Royce Bernstein Murray ने एक ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका ने पिछले 12 महीनों में अवैध रूप से रहने के लिए 1100 भारतीयों को निर्वासित किया।  Murray ने कहा कि भले ही किसी व्यक्ति ने वैध प्रवेश किया हो लेकिन अगर कोई गंभीर अपराध करता है, तो उसे निर्वासित किया जा सकता है।

पिछले एक साल में अमेरिका ने अवैध रूप से रहने के लिए 1100 भारतीयों को निर्वासित किया है। उन्होंने कहा कि मेक्सिको या कनाडा के साथ अमेरिकी सीमाओं को अवैध रूप से पार करने वाले सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाने के साथ-साथ उन्हें निर्वासित भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा, कि “वित्त वर्ष 2024 में जो 30 सितंबर 2024 को समाप्त हुआ, उसमे अमेरिका ने 1100 भारतीय नागरिकों को वापस भेजा।”

इन निर्वासनों के प्राथमिक कारण के बारे में Murray ने कहा कि ये लोग मैक्सिको या कनाडा की सीमा से अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करना चाहते थे। उनके पास अमेरिका में रहने के लिए कोई कानूनी अधिकार नहीं नहीं था। Murray ने कहा कि अमेरिका के पास यह बताने के लिए सटीक ब्यौरा नहीं है कि निर्वासित लोगों में से कौन पंजाब या किसी और राज्य से सम्बन्धित था। उन्होंने कहा कि डिपोर्ट हुए लोगों को लेकर आखिरी उड़ान 22 अक्टूबर को भारत में उतरी थी और उसमें करीब 100 लोग सवार थे। Murray ने कहा, कि “निर्वासित किए गए सभी लोग वयस्क पुरुष और महिलाए था और उनमें कोई बच्चा शामिल नहीं था।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तीज के माध्यम से नीति तलवाड ने महिलाओं को जोड़ा विरासत से : राकेश सूद सुदेश सांपला साथ सैकड़ों महिलाओं ने की शिरकत

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सैकड़ो महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर अपने पुरानी विरासत को संभालती नजर आई मौका था नीति तलवाड द्वारा मनाया जाने वाला 13वा तीज महा उत्सव। इस मौके उपस्थिति को...
article-image
पंजाब

हरमिंदर सिंह संधू ने नामांकन पत्र दाखिल किए

माहिलपुर – विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल से आम आदमी पार्टी के उमीदवार सरपंच हरमिंदर सिंह संधू ने अपने समर्थकों के साथ एसडीएम कार्यालय होशियारपुर में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ सुरिंदर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब विधानसभा स्पीकर ने परिवार सहित माता चिंतपूर्णी के दरबार में की पूजा-अर्चना

एएम नाथ। चिंतपूर्णी : पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने परिवार सहित माता चिंतपूर्णी के दरबार में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी नव कालिया ने विधिवत रूप से...
article-image
पंजाब

जिले को हरा-भरा बनाने के लिए 14 लाख से अधिक लगाए जाएंगे पौधे: डिप्टी कमिश्नर

राष्ट्रीय आम दिवस को समर्पित होशियारपुर मेें लगाए पौधे शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह हरियावल लहर के अंतर्गत बांटे जा रहे हैं नि:शुल्क पौधे आमों के बाग के लिए बागवानी विभाग की ओर से दी...
Translate »
error: Content is protected !!