अमेरिकी गैंगस्टर’ का पंजाब कनेक्शन : राजा हरुवाल के 3 गुर्गे गिरफ्तार, 2 पिस्तौल व15 कारतूस बरामद

by

अमृतसर। स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल टीम और सीआइ (पठानकोट) की टीम ने ग्लाक पिस्तौल सहित तीन आरोपितों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से दो पिस्तौल और पंद्रह कारतूस बरामद कर केस दर्ज किया गया है।

पकड़े गए आरोपितों की पहचान गुरदासपुर जिला के किला लाल सिंह गांव निवासी युसफ मसीह उर्फ एमपी, हरगोबिंद पुर के रोड़ी गांव निवासी सेमुअल मसीह उर्फ अंकी और हरुवाल गांव निवासी सरबजीत सिंह उर्फ साबी के रूप में बताई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि तीनों आरोपित स्विफ्ट कार में सवार होकर हथियारों की डिलीवरी करने जा रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर तीनों को धर लिया। तलाशी के दौरान दो विदेशी पिस्तौल, दो मैगजीन और 15 कारतूस बरामद किए गए हैं।

जांच में पता चला है कि उक्त आरोपित अमेरिका में बैठे कुख्यात गैंगस्टर राजा हरुवाल के इशारे पर सीमावर्ती इलाकों से हथियारों की खेप उठाकर सप्लाई कर रहे हैं। राजा हरुवाल के खिलाफ रंगदारी, हत्या और हत्या प्रयास के आरोप में दो दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पाली देतवालिया को ग्रेट सिंगर अवार्ड प्रदान किया जाएगा : दोआबा साहित्य सभा द्वारा वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन 19 मार्च को

गढ़शंकर । दोआबा साहित्य सभा द्वारा 19 मार्च 2023 रविवार को प्रातः 10-30 बजे पिंक रोज होटल चंडीगढ़ रोड गढ़शंकर में वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए...
article-image
पंजाब

प्रदेश में साफ-सुथरा व पारदर्शी प्रशासन देने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने 7.43 लाख रुपए की लागत वाली शेरगढ़ बाईपास से गांव शेरगढ़ तक बनी सडक़ का किया उद्घाटन होशियारपुर : कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरित ईधन को बड़े स्तर पर बढ़ावा देने का निर्णय : मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नवोन्मेषी विचारों के साथ जन-कल्याण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए अग्र-सक्रिय कदम उठाने के साथ जनता का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए नवोन्मेषी विचारों के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!