अरमान संधू ने पंजाब सिविल सर्विस जूडिशल परीक्षा उत्तीर्ण कर बनी जज

by
तलवाड़ा (राकेश शर्मा)
ब्लाक तलवाड़ा के अंतर्गत पडते गांव दातारपुर के मुहल्ला नगर की रहने वाली लड़की अरमान संधू ने पंजाब सिविल सर्विस जूडिशल परीक्षा मे एससी कैटेगरी मे दुसरे स्थान पर रह कर परिवार के सहित अपने गांव का नाम भी रौशन किया है।इस परीक्षा मे पहली बार ही परीक्षा मे उत्रीण होने पर अरमान संधू पुत्री सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर सिचाई विभाग पंजाब राम लाल संधू ने बताया कि इस मुकाम को हासिल करने के लिए दूरदृष्टि के साथ दिन रात की कड़ी मेहनत तथा अध्यापकों का सुयोग्य मार्गदर्शन के सहित माता लेक्चरर कमलेश संधू,पिता सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर सिचाई विभाग पंजाब राम लाल संधू व बडे भाई हिमांशु संधू के अतिरिक्त नाना स्वः जोगा सिंह ऐडिशनल शैसन जज अमृतसर के द्वारा मुझे समय समय पर मिले मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि मैने प्रथम बार मे ही पंजाब सिविल सर्विस जूडिशल परीक्षा मे एससी कैटेगरी मे दुसरे स्थान पर रहने का मुझे गौरव प्राप्त हुआ है।उसने बताया कि मैने 10 वी से लेकर 10+2 की परीक्षा मे डिस्टिकशन प्राप्त करके ही इस महत्वपूर्ण आयाम तक पहुंचने मे सफलता हासिल की है।अरमान ने बताया कि मेरे दादा स्वः करतार सिंह पुर्व सरपंच नगर मुहल्ला(दातारपुर) मे मेरे बडे चाचा डाक्टर बलदेव सिंह डिप्ट मैडिकल कमिश्नर सिविल अस्पताल रोपड,छोटे चाचा रणजीत सिंह डिवीजनल एक्साइज व टैक्शेसन कमिश्नर फिरोजपुर के द्वारा भी हर एक पल अच्छी शिक्षा को हासिल करने के मेरा मार्ग प्रशस्त करने अपनी अहम भूमिका निभाई।अरमान ना बताया कि मेरे दादा व नाना परिवार के द्वारा मिले सही मार्गदर्शन से मैने इस पद पर पहुचने मे सफलता हासिल कर सकी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश बन रहा वैश्विक निवेश का आकर्षक केंद्र : छोटे मध्यम उद्यम स्थापित होने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रहा बल

प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए मुख्यमंत्री ने उठाए साहसिक कदम एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश को वैश्विक औद्योगिक केंद्र के रूप में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टैंकरों से पानी की आपूर्ति में करोड़ों के गड़बड़झाला मामले में विजिलेंस ने सरकार को सौंपी जांच रिपोर्ट : एफआईआर की सिफारिश

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग विधानसभा क्षेत्र में टैंकरों से पानी की आपूर्ति में करोड़ों के गड़बड़झाला मामले में विजिलेंस ने सरकार को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंप दी...
article-image
पंजाब

मंदिर में एक महिला श्रद्धालु की कथित तौर पर एक व्यक्ति ने की हत्या

कपूरथला, 19 दिसंबर :  पंजाब के कपूरथला जिले के एक मंदिर में एक महिला श्रद्धालु की कथित तौर पर एक व्यक्ति ने हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रक्तदान महादान: न्यू सेक्रेटेरिएट में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, चीफ सेक्रेटरी प्रेरणा पुरी ने किया सम्मान

पुनीत महाजन | चंडीगढ़, 30 जून :  न्यू सेक्रेटेरिएट बिल्डिंग, चंडीगढ़ में चंडीगढ़ रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ चंडीगढ़ प्रशासन की इंजीनियरिंग...
Translate »
error: Content is protected !!