अरुणाचल की छात्रा ने मांगा इंसाफ : पंजाब रोडवेज की बस से अपमानित कर उतारा

by

चंडीगढ़ :  अरुणाचल प्रदेश की एक लॉ (कानून) छात्रा को पंजाब रोडवेज की बस में नस्लीय भेदभाव, छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ा। छात्रा का आरोप है कि बस के चालक ने नेपाली कहकर बार-बार अपमानित किया।

आहत छात्रा रोती हुई हल्लोमाजरा पुलिस चौकी पहुंची लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। छात्रा ने अब एसएसपी कंवरदीप कौर को लिखित शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

हाईकोर्ट का फैसला: माता-पिता से गुजारा भत्ता मांग सकती है अविवाहित बालिग बेटी, फैमिली कोर्ट में जाना होगा

छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 जुलाई की शाम करीब सात बजे पीड़िता पंजाब रोडवेज की बस (पीबी 65 एए 9972) में राजपुरा से चंडीगढ़ आ रही थीं। रास्ते में ड्राइवर ने उसे बार-बार नेपाली कहकर अपमानित किया। जब छात्रा ने विरोध किया कि वह भारतीय है, अरुणाचल प्रदेश से हैं तो ड्राइवर ने बहस शुरू कर दी।

छात्रा ने आरोप लगाया कि इस दौरान बस में सवार एक महिला और पुरुष यात्री ने भी उसके साथ धक्का देते बदसलूकी और छेड़छाड़ की कोशिश की। आरोपियों ने डराने-धमकाने की कोशिश की।

बस में रोती रही, किसी ने मदद नहीं की

छात्रा ने बताया कि वह पूरे रास्ते रोती रही, लेकिन बस में मौजूद किसी भी यात्री ने उसकी मदद नहीं की। उसे सेक्टर-43 बस स्टैंड पर उतरना था, लेकिन जबरन रास्ते में ही उतार दिया गया। बस से उतारने के बाद वह किसी तरह हल्लोमाजरा पुलिस चौकी पहुंची, जहां लिखित शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

बढ़ गया तनाव

छात्रा का कहना है कि इस घटना ने उसे मानसिक रूप से तोड़ दिया है। वह रात-रात भर सो नहीं पा रही है। उसका इलाज भी चल रहा है। तनाव इतना बढ़ गया है कि दवाओं की डोज बढ़ा गई दी है। इस घटना का छात्रा ने वीडियो भी बना लिया था, जिसमें वह फूट-फूट कर रोती दिख रही है। उसने शिकायत के साथ बस नंबर, टिकट और मेडिकल दस्तावेज भी लगाए हैं।

तीन दिन तक भटकती रही पीड़िता

पीड़िता ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को जब वह सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय शिकायत लेकर पहुंची तो पुलिसकर्मी टालमटोल करते रहे। उसे कहा गया कि यहां लिखित शिकायत ली जाती है। शनिवार को जब पीड़िता लिखित शिकायत लेकर फिर मुख्यालय पहुंची तो कहा पब्लिक विंडो बंद है। पुलिसकर्मियों ने ऑनलाइन शिकायत देने की सलाह दी, लेकिन किसी ने ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी नहीं दी। इसके बाद वहां से जाने के लिए कहा। बाद में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई।

मुख्यालय के गेट पर बैठे पुलिसकर्मी पर बदसलूकी का आरोप

मुख्यालय के बाहर दो अन्य शिकायतकर्ता कांसल निवासी प्रवेश और मानसा निवासी गुरदीप ने भी पुलिस मुख्यालय के गेट पर तैनात पुलिसकर्मी पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि पुलिस ने मदद करने के बजाय उन्हें वहां से भगा दिया।

पीड़िता की एसएसपी से अपील

पीड़ित छात्रा ने एसएसपी को दी शिकायत में कहा है कि यह मामला न केवल नस्लीय भेदभाव बल्कि क्षेत्रीय असहिष्णुता और महिलाओं के सम्मान पर प्रहार है। ऐसी घटनाएं पूर्वोत्तर भारत के नागरिकों की गरिमा और सुरक्षा को चुनौती देती हैं। उसने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए कर उसे न्याय दिलाया जाए।

कंवरदीप कौर, एसएसपी, चंडीगढ़  : शनिवार को पब्लिक विंडो खुली होती है, शिकायत ली जानी चाहिए थी। जांच करवाई जाएगी कि आखिर युवती की शिकायत क्यों नहीं ली गई। युवती की शिकायत पर हल्लोमाजरा चौकी पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की, जांच की जाएगी। 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अज्ञात चोर कार चोरी कर फरार

गढ़शंकर  : बीती रात अज्ञात चोरों ने माहिलपुर में दुकान के सामने खड़ी कार चोरी कर ली। प्राप्त जानकारी अनुसार दीपक कुमार पुत्र नरिंदर कुमार निवासी वार्ड नंबर 7 ने माहिलपुर पुलिस को दी...
article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकर में दो दिन चली रूद्राक्ष दर्शन यात्रा गढ़शंकर व माहिलुपर शहर सहित 60 से ज्यादा गावों में पुहंची

जगह जगह शिव भक्तों ने फूल वरसा कर स्वागत किया और जगह जगह लंगर लगाए गए भास्कर न्यूज। गढ़शंकर: महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में गढ़शंकर में चली दो दिवसीय रूद्राक्ष दर्शन यात्रा कल देर शाम...
article-image
पंजाब

सरपंच कमल कटारिया को युवा गुर्जर महासभा का जिला होशियारपुर का अध्यक्ष किया नियुक्त

गढ़शंकर। युवा गुर्जर महासभा के युवा विंग के जिला होशियारपुर का सरपंच कमल कटारिया को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिस पर सरपंच कमल कटारिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल गुर्जर, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव लोकेश गुर्जर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राजपुरा की टीम ने कबड्डी के खिताब पर कब्जा : नशे से दूर रखने के लिए दाड़वा पंचायत ने कराई प्रतियोगिता

पट्टा मेहलोग,18 जनवरी (तारा) : विकास खंड पट्टा के तहत दाड़वा पंचायत में चिट्टा व नशे से दूर रखने के लिए युवाओं के लिए दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई थी। पहले दिन 50 किलो...
Translate »
error: Content is protected !!