अलर्ट : मूसलाधार बारिश के चलते ब्यास भारी उफान पर

by

कांगड़ा :  ब्यास नदी के साथ लगते क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते ब्यास भारी उफान पर है। बीबीएमबी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पोंग बांध में अत्याधिक पानी के इंफ्लो के चलते आज रात 10 बजे के उपरांत पोंग डैम से बहुत भारी मात्रा में पानी छोड़ा जाएगा। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने पौंग के बहाव क्षेत्र (डाउनस्ट्रीम एरिया) के साथ लगती पंचायतों के लोगों से अपील की है कि वे स्तर्क रहें और ब्यास के नज़दीक बिलकुल ना जायें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में लोग प्रशासन से सीधा संपर्क करें। लोग आपदा की स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन उपायुक्त कांगड़ा के नंबर 1077 तथा मोबाइल नंबर 7650991077 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उद्यान विभाग के चुराग स्थित कार्यालय में 1 जनवरी 2024 से बागवानों को सेब, नाशपाती, खुमानी सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधें किए जाएगें वितरित : डॉक्टर चमेली नेगी

करसोग:   विभाग करसोग क्षेत्र के बागवानों को शरद ऋतु के दौरान पौधारोपण हेतू सेब, नाशपाती, खुमानी सहित विभिन्न प्रजातियों के उच्च गुणवक्ता वाले फलदार पौधे उपलब्ध करवाएगा। बागवानों को ये फलदार पौधे उद्यान विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पटियाड़ियां-डल्लेवाल-ठरोली क्षेत्र में विकास को मिली नई रफ्तार – विधायक जिंपा की ओर से दो महत्वपूर्ण सड़क प्रोजेक्टों की शुरुआत

इलाके की कनेक्टिविटी सुधारने के लिए 66 लाख रुपए की लागत से सड़कों का निर्माण शुरू एएम नाथ। होशियारपुर :  इलाके के गांवों को बेहतर सड़क सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बैग खोलते ही शिक्षक के छूटे पसीने : स्कूल में एयरगन लेकर पहुंचा छात्र

पंजाब। स्कूल एक मंदिर की तरह होता है ये बात तो आप सभी ने सुनी होगी, लेकिन जब इस जगह पर ही अपराध पनपने लगे तो फिर क्या होगा? एक ताजा मामला हाल ही में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने राहत पैकेज जारी करके लिया ऐतिहासिक निर्णय : इंद्र दत्त लखनपाल

भोटा 02 दिसंबर। बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बरसात के मौसम में आपदा से प्रभावित हुए परिवारों की राहत एवं पुनर्वास के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!