अवैध-अवैज्ञानिक खनन पर ऊना प्रशासन की आधी रात को छापामार कार्रवाई : तीन टिप्पर और एक पोकलेन जब्त, डीसी जतिन लाल की अगुवाई में चला अभियान

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 25 जुलाई. ऊना जिला प्रशासन ने अवैध एवं अवैज्ञानिक खनन के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए वीरवार मध्यरात्रि एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस विशेष छापामार अभियान का नेतृत्व स्वयं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने किया।
May be an image of 4 people, van and roadउनकी अगुवाई में रात 12 बजे खनन विभाग की टीम ने फतेहपुर क्षेत्र में स्वां नदी में औचक निरीक्षण कर अवैध खनन पर शिकंजा कसा। इस दौरान अवैध खनन में संलिप्त तीन टिप्पर और एक पोकलेन मशीन जब्त की गई, जिन्हें मौके पर पुलिस की सहायता से कब्जे में लेकर मैहतपुर थाने के माध्यम से पुलिस लाइन झलेड़ा में रखा गया है।
May be an image of 8 people
उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि जिला प्रशासन अवैध व अवैज्ञानिक खनन के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की अंधाधुंध दोहन को रोकना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए इस तरह की औचक कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
उपायुक्त ने कहा कि जिले की बहुमूल्य प्राकृतिक संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जिला प्रशासन सतर्क, सजग और पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस कार्रवाई के दौरान जिला खनन अधिकारी नीरज कांत सहित खनन विभाग के अन्य अधिकारी भी उनके साथ रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लेडी कॉनस्टेबल की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर SHO ने की आत्महत्या? … आईफोन, महंगा हार और 25 लाख की डिमांड, उलझती जा रही गुत्थी

उत्तर प्रदेश के जालौन में बीते दिनों कुठौंद थाने के प्रभारी इंस्‍पेक्‍टर अरुण कुमार राय ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। सरकारी आवास स्थित कमरे में उनका शव मच्छरदानी के अंदर खून...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली में स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय का DC जतिन लाल ने किया निरीक्षण : गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र गुगलैहड़ का किया लोकार्पण

ऊना, 21 अक्तूबर. उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को गगरेट ब्लॉक के गुगलैहड़ में नवस्थापित गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उन्हें जीवन...
article-image
पंजाब , समाचार

छिंझ छराहां मेले के पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में टेका माथा

बीत भलाई कमेटी दुारा करवाया जा रहा तीन दिवसीय खेल व सभ्याचारक मेला श्ुारूए ब्लड कैंप में सौ से ज्यादा युवाओं ने किया रक्तदान गढ़शंकर। सदियों से चल ऐतिहासिक छिंझ छराहां का मेला गांव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में भावपूर्ण जागरण का आयोजन : आयोजन में गायक रोशन प्रिंस और अनंतपाल बिल्ला ने अपने भजन-कीर्तन से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में किया सराबोर

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 फरवरी. शिक्षा और समाज सेवा में अतुलनीय योगदान देने वाली स्वर्गीय प्रो. (डॉ.) सिम्मी अग्निहोत्री की पुण्य स्मृति में बुधवार रात हरोली के बाथू स्थित राजीव गांधी सुविधा केंद्र में...
Translate »
error: Content is protected !!