अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई, डीसी-एसपी ने की औचक छापेमारी : 4 ट्रैक्टर समेत अन्य वाहन जब्त, संलिप्त व्यक्तियों पर भारी जुर्माना लगाने के साथ आगे की जा रही कानूनी कार्रवाई

by
उपायुक्त बोले – किसी को बख्शा नहीं जाएगा
रोहित जसवाल : ऊना, 24 दिसंबर. ऊना जिला प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को सख्ती से लागू करने के उपक्रम में मंगलवार को जिले में औचक छापेमारी कर कड़ी कार्रवाई की। उपायुक्त जतिन लाल के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम ने मंगलवार को स्वां नदी क्षेत्र और इसके आसपास के इलाकों में यह कार्रवाई की।
May be an image of 6 people, combine and text इस टीम में पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह और खनन अधिकारी नीरज कांत, खनन निरीक्षक पंकज कुमार तथा एसएचओ मैहतपुर मस्तराम नाइक समेत अन्य अधिकारी शामिल थे। प्रशासन ने अपनी करर्रवाई को अधिक सटीक और प्रभावी बनाने तथा खनन गतिविधियों की कड़ी निगरानी के लिए अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक का भी इस्तेमाल किया। इस कार्रवाई के दौरान खानपुर, फतेहपुर, संतोषगढ़ और बथड़ी क्षेत्रों में 4 ट्रैक्टर समेत अन्य वाहन जब्त किए गए । इसमें संलिप्त व्यक्तियों पर भारी जुर्माना लगाने के साथ आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
May be an image of 4 people and text
जतिन लाल ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ भविष्य में और भी कड़े कदम उठाए जाएंगे। रोजाना ड्रोन और पुलिस टीम की सहायता से संवेदनशील क्षेत्रों की गहन निगरानी की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि हिमाचल सरकार की अवैध खनन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति है। ऊना जिला प्रशासन इस नीति को पूरी शिद्दत से लागू कर रहा है। हम सभी क्षेत्रों में इस तरह की कठोर कार्रवाई जारी रखेंगे। हमने साफ निर्देश दिए हैं कि ऐसी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने जोर देकर कहा कि अवैध खनन एक गंभीर अपराध है, जिसके व्यापक दुष्प्रभाव हैं। इससे पर्यावरण को अपूरणीय क्षति और सरकारी राजस्व का नुकसान के साथ साथ स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र का विनाश और भूजल स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
May be an image of 4 people
उपायुक्त ने सभी नागरिकों से अवैध खनन मुक्त ऊना बनाने के अभियान में सहयोगी बनने का अनुरोध किया है। उन्होंने आम जनता से अवैध खनन गतिविधियों की सूचना देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता का साथ, सतर्कता और सहयोग अवैध खनन की पूर्ण रोकथाम में उपयोगी होगा।
वहीं, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि अवैध खनन से निपटने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसमें कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई की जा रही है, और आगे भी हम लगातार इस पर नजर रखेंगे। ड्रोन तकनीक के जरिए हम इन गतिविधियों को और सटीकता से मॉनिटर करेंगे, ताकि अपराधियों को कोई मौका न मिल सके। जिले में कानून से खिलवाड़ करने वालों से पूरी सख्ती से निपटा जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिवालिक सोशल वेलफेयर सोसायटी ने 11 नवजात बेटियों को लोहड़ी डाली और स्कूल के विधार्थियों को लोहड़ी का सामान किया भेंट

गढ़शंकर : शिवालिक सोशल वेलफेयर सोसायटी रजि: पंजाब ने सरकारी एलिमेंट्री स्कूल मोहनवाल में 11 नवजात बेटियों को लोहड़ी डालने के लिए समागम आयोजित किया। इस मौके पर सोसायटी के पदाधिकारी और स्कूल स्टाफ...
article-image
पंजाब

सचदेवा स्टॉक्स होशियारपुर साइक्लोथॉन सीजन-7 सफलतापूर्वक संपन्न

400 साइकिल सवारों ने लिया हिस्सा, नशे के खिलाफ खड़े होने का दिया संदेश लोकसभा सदस्य डॉ. चब्बेवाल, डिप्टी कमिश्नर व एसएसपी ने दी हरी झंडी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा फिट बाइकर क्लब होशियारपुर द्वारा आयोजित...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की भाजपा कलयुगी, जो झूठ पर झूठ बोलती :

नाहन :  सराहां में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आरडीजी के मुद्दे को लेकर भाजपा पर तीखा हमला करते हुए खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि हम तो जीते हैं,...
article-image
पंजाब

30 Units of Blood Collected at

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/April 12 : On the Mahilpur-Phagwara main road, hosted the inaugural voluntary blood donation camp at Bharata Medical Store, organized by Dr. Sukhjinder Singh in collaboration with IMA Blood Centre, Hoshiarpur, and...
Translate »
error: Content is protected !!