अवैध खनन मामले की जांच तेज, ED ने किया खुलासा : अटैच जमीन पर हो रही थी माइनिंग

by

चंडीगढ़। ड्रग रैकेट में आरोपित अर्जुन आवार्डी बर्खास्त डीएसपी जगदीश सिंह भोला नंगल के नानगरां कलमोट में पड़ती छह एकड़ जमीन में हुई अवैध माइनिंग की जांच के आदेश राज्य सरकार की ओर से दे दिए गए है। राज्य सरकार की ओर से मामले की जांच के लिए माइनिंग विभाग के डायरेक्टर और एसएसपी रोपड़ को लिखा गया है। सरकार की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि इस मामले में जो भी आरोपित है उन पर सख्त एक्शन लिया जाए। ध्यान रहे कि जगदीश भोला की इस जमीन को इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) की ओर से अटैच कर रखा है।

साल 2015 में ईडी के अधिकारी निरंजन सिंह ने ने इस छह एकड़ जमीन को अटैच किया था। माइनिंग माफिया ने इस जमीन पर अब कई कई फुट तक अवैध माइनिंग कर दी है। वहीं माइनिंग विभाग की ओर से कुछ क्रशरों पर अवैध माइनिंग के आरोप लगा कर क्रशर पर मामले दर्ज मामलों का ब्यौरा देकर इन की रजिस्ट्रेशन रद्द करने की सिफारिश की गई की है। लेकिन अभी तक इस मामले में कोई सख्त एक्शन नहीं लिया गया है।

नानगरां कलमोट में माइनिंग विभाग ने 800 एकड़ जमीन माइनिंग के लिए चुनी थी, लेकिन जमीन जगदीप भोला की जमीन पर अवैध माइनिंग हुई है उसे बाहर रखा गया था। जहां तक की सरकारी फर्द में भी ब्यौरा दर्ज किया गया। जमीन पर साइन बोर्ड भी लगाए गए। लेकिन इस के बावजूद माइनिंग माफिया की ओर से लगातार अवैध माइनिंग की जाती रही। इसे लेकर प्रशासन भी बेखबर रहा। जब मामला सामने आया तो खानापूर्ति के लिए रजिस्ट्रेशन रद्द करने की सिफारिश की गई। लेकिन अब राज्य सरकार की ओर से मामले में सख्त एक्शन लेने के आदेश दिए गए है। इस लेकर माइनिंग विभाग और रोपड़ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिला रोजगार एवं उद्यमिता ब्यूरो द्वारा 24 सितम्बर को गांव जेजों में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की मुहिम के तहत जिला रोजगार एवं उद्यमिता ब्यूरो द्वारा 24 मार्च को गांव जेजों स्थित सी-पाइट कैंप में प्लेसमेंट कैंप...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

बीएसएफ जवान जिंदा मिला :29 जून को कार में चंबा-जोत मार्ग पर जिंदा जले बीएसएफ जवान को

जोत के पास कार में जला बीएसएफ जवान जिंदा दबोचा चंबा : चंबा-जोत मार्ग पर गत 29 जून को कार में जिंदा जले बीएसएफ के जवान अमित राणा को पुलिस बेंगलुरू से जिंदा तलाश...
article-image
पंजाब

आनंद शर्मा भूल गए कि वे लंबे समय से कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे और इस क्षेत्र की ओर जरा भी ध्यान नहीं दिया – राजीव भारद्वाज

एएम नाथ । धर्मशाला, । भारतीय जनता पार्टी के कांगड़ा चंबा लोकसभा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज ने चम्बा जिला के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा पर निशाना साधा।...
Translate »
error: Content is protected !!