पंजाब के कपूरथला के गुरुद्वारे में फायरिंग, निहंग सिख ने ले ली एक पुलिसवाले की जान, 3 घायल

by

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में निहंगों के साथ झड़प में पंजाब पुलिस के एक कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। मृतक कांस्टेबल की पहचान जसपाल सिंह के रूप में हुई है, जो सुल्तानपुर लोधी पुलिस स्टेशन में तैनात था। मुख्य गुरुद्वारा बेर साहिब के सामने स्थित गुरुद्वारा अकाल बुंगा पर नियंत्रण को लेकर दो निहंग समूह पिछले तीन दिनों से आमने-सामने थे।

गुरुवार सुबह स्थिति तब बिगड़ गई जब पुलिस ने मान सिंह के नेतृत्व वाले निहंग समूह से गुरुद्वारा खाली कराने की कोशिश की। उसके सदस्यों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई और पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए, जो फिलहाल स्थानीय अस्पताल में भर्ती हैं।

27 नवंबर को प्रथम सिख गुरु गुरु नानक देव की जयंती से पहले इलाके में तनाव व्याप्त है। मिल रही जानकारी के अनुसार, भारी हथियारों से लैस निहंगों ने गुरुद्वारे को अंदर से बंद कर दिया है। पुलिस ने पूरे इलाके की बैरिकेडिंग कर दी है और निहंग समूह से कब्जा खाली कराने के लिए बातचीत शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि पहले गुरुद्वारे पर पटियाला स्थित बाबा बुड्ढा दल बलबीर सिंह का कब्जा था, लेकिन 21 नवंबर को उनके विरोधी गुट मान सिंह ने गुरुद्वारे के दो कर्मचारियों के साथ बेरहमी से मारपीट कर गुरुद्वारे पर अवैध कब्जा कर लिया।

पुलिस ने पहले ही 21 नवंबर को हत्या के प्रयास और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और बुधवार को मान सिंह समूह के 10 निहंगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों गुटों में 2020 में भी झड़प हुई थी जिसमें एक निहंग की मौत हो गई थी।

निहंग सिख योद्धाओं का एक समूह है जिसकी उत्पत्ति 1699 में गुरु गोबिंद सिंह द्वारा खालसा के निर्माण से हुई है। वे अपने नीले वस्त्र और सजी हुई पगड़ी से पहचाने जाते हैं। वे अक्सर तलवार और भाले जैसे हथियार लेकर चलते हैं।

2020 में निहंग प्रदर्शनकारियों ने पटियाला में एक पुलिस अधिकारी का हाथ काट दिया था जब वह कोविड लॉकडाउन लगाने की कोशिश कर रहा था।

मान ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘सुल्तानपुर लोधी में हुई घटना के दौरान पंजाब पुलिस के होमगार्ड : जसपाल सिंह की मौत हो गयी, इस दुखदायी समय में परिवार के साथ दिल से हमदर्दी, पुलिस जवान ने अपना फर्ज निभाया, सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के तौर पर एक करोड़ रुपये परिवार को दिये जायेंगे, बाकी एक करोड़ रुपये बीमा अधीन एचडीएफसी बैंक द्वारा दिये जायेंगे। भविष्य में परिवार की हर प्रकार से मदद के लिये सरकार वचनबद्ध है, जसपाल सिंह की बहादुरी को दिल से सलाम। Punjab News

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने एक्स पर कहा, ‘जिला कपूरथला के हमारे बहादुर पुलिस जवान जसपाल सिंह ने कर्तव्य की राह में अपना जीवन लगा दिया है। पंजाब पुलिस अपने शहीदों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने दो करोड़ रुपये अनुदान की घोषणा की है। शहीद को पूरा पुलिस सम्मान दिया जायेगा। उनकी आत्मा को शांति मिले। हमारी प्रार्थनायें उनके परिवार और रिश्तेदारों के साथ हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

संदीप पाठक की मुश्किलें बढ़ीं, पंजाब में दर्ज हुईं दो एफआईआर

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पंजाब में उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई हैं।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डिप्टी सीएम की पुत्री से रिश्ता तय होने के बाद एसडीएम सचिन शर्मा ने माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी भरी

एएम नाथ। चिंतपूर्णी :हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की पुत्री आस्था अग्निहोत्री से रिश्ता तय होने के बाद एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने माता-पिता सहित चिंतपूर्णी में माता रानी के दरबार में...
article-image
पंजाब

होटल में छात्रा से दुष्कर्म : आरोपी उसे गांव के बाहर छोड़कर फरार

मोगा : थाना घल्लखुर्द के अंतर्गत एक सरकारी स्कूल के बाहर से 11वीं कक्षा की छात्रा को मोगा के होटल ले जाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा को की-पैड वाला...
article-image
पंजाब

ट्रांसपोर्ट मंत्री भुल्लर पर मानहानि का केस करेंगे कहा सुखबीर सिंह बादल ने

अमृतसर : पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर पर मानहानि का केस करने का एलान किया है। बादल ने कहा कि मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!