अवैध प्रवासियों का अब ये देश बनेगा नया ठिकाना? ट्रंप ने अपने यहां से निकाला तो भारतीयों के लिए राष्ट्रपति ने फैलाई बाहें

by
अमेरिका के नवर्निवाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो अमेरिका में रह रहे सभी अवैध अप्रवासियों को बाहर निकाल देंगे। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने अगले कार्यकाल का खाका पेश किया।
इसमें उन्होंने कई बड़े ऐलान किए हैं। इसी कदम के तहत भारतीय अवैध प्रवासियों का तीसरा जत्था भारत बहुत चुका है। देश में अवैध रूप से रहने के कारण अमेरिका से निर्वासित किए गए 112 भारतीयों के तीसरे जत्थे को लेकर संयुक्त राज्य अमेरिका का एक विमान अमृतसर में उतरा। 7 अमेरिकी वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान रात करीब 10 बजे अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। अवैध अप्रवासियों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन की कार्रवाई के तहत पिछले 10 दिनों में यह तीसरा ऐसा आगमन है। 112 निर्वासित लोगों में से 44 हरियाणा से, 33 गुजरात से, 31 पंजाब से, दो उत्तर प्रदेश से, और एक-एक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से हैं।
अमेरिका से ऐसा ही विमान अन्य देशों के लिए भी उड़ान भर रहा है औऱ अवैध प्रवासियों को जहां से वो आते हैं वहां छोड़ कर आ रहा है। अमेरिका से लौटे नागरिकों को लेकर भारत में भी माहौल गरम है। उन्हें भेजे जाने के तरीके पर सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं अप्रवासियों की शिनाख्त करने के बाद उन्हें उनके घर भी छोड़ा जा रहा है। इन सारी कवायदों के बीच एक देश ऐसा है जिसने बड़ा ऐलान करते हुए सभी को चौंका दिया है। कोस्टा रिका के राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि वो भारतीयों सहित अमेरिका से निर्वासित प्रवासियों को अपने यहां शरण देने के लिए तैयार है। अब इसको लेकर विदेश मंत्रालय से भी सवाल पूछे जा रहे हैं कि क्या निर्वासित लोगों को कोस्टा रिका भी भेजा जा सकता है?
आपको बता दें कि कोस्टा रिका भारतीय समुदाय के लोगों के बीच ट्रैवल के लिए काफी पसंद किया जाता है। इस देश में 1 भारतीय रुपए की कीमत 8.65 Colon हो जाती है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माइनिंग वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी प्रतिबंध

होशियारपुर, 2 फरवरी : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन की ओर से ज़िला होशियारपुर में पड़ते गांव जेजों से माहिलपुर रोड तथा नंगल से गढ़शंकर रोड पर माइनिंग सामग्री ले जाने वाले टिप्पर/ट्रकों की आवाजाही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले में हथियार जमा करने की तिथि 28 नवंबर तक बढ़ी…अब चूके तो निलंबित होगा लाइसेंस

ऊना, 27 नवंबर : जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जारी आदेशों में संशोधन करते हुए लाइसेंसी हथियारधारकों के लिए हथियार एवं गोला-बारूद जमा करने की निर्धारित...
article-image
पंजाब

पत्रकार नीतू शर्मा ने कोरोना वैकसीन की पहली डोज लगवाई

माहिलपुर। पत्रकार नीतू शर्मा ने कोरोना वैकसीन की पहली डोज लगवाई और सभी से अपील की कि कोई भी व्यक्ति वैकसीन लगाने से वंचित नहीं रहना चाहिए। क्योंक कोरोना महामारी को जड़ से खतम...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन के कारण गायब हुए कई पहाड़ : गढ़शंकर के बीत इलाके के रूपनगर के साथ लगते जंगलों व पहाड़ियों पर खनन माफिया सरगर्म

गढ़शंकर, 20 सितंबर : गढ़शंकर उपमंडल के शिवालिक की पहाड़ियों पर बीत इलाके के कुछ गांव रूपनगर जिले के सीमा के साथ स्टे हुए है। इन गांवों के जंगलों व पहाड़ों पर खनन माफिया...
Translate »
error: Content is protected !!