माइनिंग वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी प्रतिबंध

by

होशियारपुर, 2 फरवरी : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन की ओर से ज़िला होशियारपुर में पड़ते गांव जेजों से माहिलपुर रोड तथा नंगल से गढ़शंकर रोड पर माइनिंग सामग्री ले जाने वाले टिप्पर/ट्रकों की आवाजाही को लेकर विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार, इन मार्गों पर केवल शाम 7.00 बजे से सुबह 7.00 बजे तक ही माइनिंग सामग्री ले जाने वाले वाहनों की आवाजाही की अनुमति होगी। इसके अतिरिक्त समय में इन वाहनों की आवाजाही पर 20 मार्च 2026 तक पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।

डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि उक्त आदेशों की निरंतरता में, श्री गुरु रविदास जी महाराज के 649वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर 4 फरवरी से 6 फरवरी 2026 तक श्री खुरालगढ़ साहिब, तहसील गढ़शंकर, ज़िला होशियारपुर (मीनार-ए-बेगमपुरा), चरण छोह गंगा तथा गुरुद्वारा साहिब में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात की सुचारू व्यवस्था तथा सार्वजनिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गांव जेजों से माहिलपुर रोड तथा नंगल से गढ़शंकर रोड पर 4 फरवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 तक माइनिंग सामग्री ले जाने वाले टिप्पर/ट्रकों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुश्तैनी जमीन पर ‘सोना’ उगा रहे हैं तरसेम चंद : प्रतिदिन 8-9 हजार रुपये तक की सब्जी पहुंचा रहे हैं स्थानीय बाजारों में

बेरोजगार युवाओं के लिए भी एक प्रेरणास्रोत बन चुके हैं सेवानिवृत्त शिक्षक एएम नाथ। हमीरपुर 11 अगस्त। नौकरियों के लिए घर से दूर जहां-तहां भटकने के बजाय अपनी पुश्तैनी जमीन पर ही नकदी फसलों...
article-image
पंजाब

समाज सेवी सोनी परिवार द्वारा गढ़ी मानसोवाल स्कूल को 51 हजार रुपए भेंट

गढ़शंकर। समाजसेवी सोनी परिवार बीनेवाल द्वारा स्व. मास्टर नंद किशोर सोनी की याद में गढ़ी मानसोवाल सरकारी हाई स्कूल के विद्यार्थियों की भलाई के लिए 51 हजार रुपए की राशी भेंट की। वरुन सोनी...
पंजाब

नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार महिला की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शब वारिसों को सौपा

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस द्वारा नशा तस्करी के आरोपी में गिरफ्तार महिला की सिविल अस्पताल होशियारपुर में इलाज दौरान मौत हो गई। पुलिस द्वारा मिरतका का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव का अंतिम संस्कार करने...
Translate »
error: Content is protected !!