RDG खत्म करना दुर्भाग्यपूर्ण, रविवार को कैबिनेट में होगी चर्चा : विक्रमादित्य

by

एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बजट को निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की RDG अगर राजनीतिक दृष्टि से खत्म की गई है तो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मुद्दे पर रविवार को कैबिनेट में चर्चा होगी। हिमाचल को इस बजट से काफी उम्मीदें थीं। लेकिन, हिमाचल का बजट में जिक्र नहीं किया गया। आजादी के बाद से ही हिमाचल को राजस्व घाटा अनुदान मिलता रहा, मगर उसे भी खत्म कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार हिमाचल के हितों की बार-बार बात कर रही है। हिमाचल के लोग RDG बंद होने से दुखी हैं।

————-
सत्ता पक्ष व विपक्ष एक साथ रखें केंद्र के सामने बात

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सवाल कांग्रेस-बीजेपी का नहीं, बल्कि हिमाचल के लोगों के हित से जुड़ा है। इस मुद्दे पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर केंद्र के समक्ष बात रखनी चाहिए। हिमाचल के सभी सांसदों को भी हिमाचल के हित की बात केंद्र के समक्ष रखनी चाहिए। कुछ बातें पार्टी स्तर के ऊपर केवल हिमाचल के हितों के लिए होनी चाहिए। सत्ता पक्ष व विपक्ष को एक साथ हिमाचल की आवाज पीएम मोदी व वित्त मंत्री के सामने रखी चाहिए।
————————-
नई ड्रेनेज पॉलिसी लाने जा रहा विभाग

वहीं राज्य में सड़कों की स्थिति पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में लोक निर्माण विभाग के तहत आने वाली 435 सड़कें बंद हैं। सड़कों को खोलने का काम जारी है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विभाग नई ड्रेनेज पॉलिसी लाने जा रहा है, जिससे सड़कों को नुकसान से बचाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि नालों का पानी सड़कों में आने से सड़कों को बड़ा नुकसान होता। इसलिए अब तक यू शेप में बनाई जाने वाली नालियों को अब वी शेप में बनाया जाएगा। नई ड्रेनेज पॉलिसी को डीपीआर में भी शामिल किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एफसीए के तहत कुल 180 में से 125 मामले लंबित, शीघ्र सुनिश्चित करें निपटारा : उपायुक्त की अध्यक्षता में एफसीए के तहत लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए समीक्षा बैठक आयोजित

शिमला: 27 जून – उपायुक्त आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज एफसीए के तहत लम्बित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत समीक्षा बैठक आयोजित : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान ने की अध्यक्षता, योजना के तहत चयनित है ग्राम पंचायत मेल और मंगला

एएम नाथ।  चंबा, 2 मार्च :  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान की अध्यक्षता में सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित जिला चंबा के विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत मंगला तथा विकास खंड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के भव्य आयोजन को कवायद तेज : एडीसी ने लीं सांस्कृतिक कार्यक्रम और वित्तीय संसाधन प्रबंधन के लिए गठित उप समितियों की बैठकें

मंडी, 13 फरवरी। मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2024 के भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। महोत्सव की तैयारियों को लेकर गठित उप समितियों की बैठकों का दौर लगातार...
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम ने ऊना बाजार में मास्क न पहनने पर काटे चालान, जागरूक भी किया

ऊना :   एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल ने आज ऊना शहर में मास्क न पहनने वालों के चालान काटे। उन्होंने न्यू आईएसबीटी ऊना, रोटरी चौक, जीवन मार्केट व खोखा मार्केट क्षेत्रों का निरीक्षण किया...
Translate »
error: Content is protected !!