अवैध माईनिंग को छुपाने के लिए अब दो दिन से माईनिंग माफिया दुारा सैकड़ों मिट्टी के टिप्पर डाले

by

गढ़शंकर । गढ़शंकर और बलाचौर की सीमा पर सैकड़ों एकड़ पहाड़ी क्षेत्र व खड्डों में माईनिंग माफिया दुारा की गई अवैध माईनिंग को छुपाने के लिए अब दो दिन से माईनिंग माफिया दुारा सैकड़ों मिट्टी के टिप्पर डाले जा रहे है। मीडिया में मामला आने के बाद अवैध माइनिंग की जगह पर चंडीगढ़ से विशेष टीमें मौके पर पहुंच गई। उधर वन विभाग के अधिकारियों का रवैया अभी भी पूरे मामले दबाने की कोशिशें की जा रही है।
गढ़शंकर के गांव कुनैल और बलाचौर के गांव रूडक़ी में पड़ती पहाड़ी क्षेत्र और खड्डों में करीव सौ एकड़ में दस से पंद्रह फुट तक अवैध माईनिंग कर माईनिंग माफिया करोड़ो का पत्थर और रेत चुरा कर ले जा चुका था। इसके बाद माईनिंग माफिया दुारा अवैध माईनिंग को छुपाने के लिए सैकड़ां टिप्पर मिट्टी के डाल दिए है और लगातार अवैध माईनिंग को छ़ुपाने के लिए मिट्टी डालने के बाद उस पर रोलर चलाए जा रहे है।
इसके बीच माईनस व जियोलोजी विभाग के उच्चाधिकारियों ने बड़े स्त्तर पर टास्क ठीम बनाई और उकत टीम ने आज अवैध माईनिंग वाली जगह का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। सूत्रों मुताबिक अवैध माईनिंग से सबंधी यह टास्क टीम उच्चाधिकारियों को अपनी रिर्पोट सौंपेगी।
डीएफओ हरभजन सिंह(नवांशहर) गढ़शंकर : अवैध माईनिंग की जगह मैं गया था और एक कर्मचारी वहां छोड़ दिया है। अब अगर दोबारा माईनिंग हुई तो कारवाई की जाएगी। लेकिन पहले सै$कड़ों एकड में माईनिंग पर हुइ कारवाई पर कोई जबाव नहीं दिया और सिर्फ कहा कि इसके बारे में देखगें फिर निशानदेही करवाई जाएगी।
माईनस व जियोलोजी विभाग के कार्याकारी इंजीनियर अंकित शर्मा : डायरैकटर माईनस व जियोलोजी की और से बनाई टास्क टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जायजा लिया है और हमने उन्हें बता दिया कि हमने नोटिस दे दिया है। उकत टीम भी अवैध माईनिंग की जगह की फोटो और वीडियों बनकार ले गए है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

140 लाख करोड़ का हिसाब लेकर जापान पहुंचे मान… क्या अब पंजाब बनेगा मिनी जापान

चंडीगढ़ :  जापान की बड़ी-बड़ी कंपनियां अब पंजाब की तरफ देख रही हैं। खबरें आ रही कि जापान की कुछ जानी-मानी कंपनियां जल्द ही पंजाब में पैसा लगा सकती हैं। यह संकेत तब मिले...
article-image
पंजाब

क्लस्टर 18 एथलेटिक्स मीट में दोआबा पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :   चेयरपर्सन हरप्रीत कौर और मैनेजिंग डायरेक्टर हरजिंदर सिंह गिल  के कुशल नेतृत्व में चल रहे क्षेत्र के प्रमुख शिक्षण संस्थान, दोआबा पब्लिक स्कूल, दोहलरो (माहिलपुर) ने एक बार फिर अपनी गौरवशाली...
पंजाब

कोर्ट कांप्लेक्स में कैंटीन, साइकिल/स्कूटर/कार पार्किंग, फोटो स्टेट दुकान व अन्य जन उपयोगी सेवाओं के लिए नीलामी 16 मार्च को

होशियारपुर, 02 मार्च: सिविल जज(सीनियर डिविजन )होशियारपुर रुपिंदर सिंह ने बताया कि माननीय हाई कोर्ट के ज्यूडिशियल कोर्टस प्रीमाइसिस व कंपाउंड फंड नियम, 2013 के अंतर्गत इस कोर्ट कांप्लेक्स में 16 मार्च 2022 को...
Translate »
error: Content is protected !!