अश्लील फोटो खींची, फेसबुक पर डाली : पुलिस ने किया केस दर्ज, आरोपी की कर रही तलाश

by

अमृतसर : अमृतसर में एक व्यक्ति ने 28 साल की विधवा को अपने प्रेम जाल में फंसा उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो खींची और इन्हें फेसबुक पर डालकर ब्लैकमेल करने लग गया। अब यह मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने केस दर्जकर आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार अमृतसर की रहने वाली 28 साल की युवती ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उसकी मुलाकात सहज प्रीत सिंह उर्फ सहजपाल से हुई। दोनों में संबंध बन गए। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो खींच ली।
उसे फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। जब वह ब्लैकमेल नहीं हुई तो आरोपी ने फोटो को सोशल मीडिया एप फेसबुक पर साझा कर दी। थाना इस्लामाबाद की पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर गिरफ्तारी की कोशिश में जुट गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिजिटल लाइब्रेरी : 4 मार्च को लिटरेरी फेस्टीवल के साथ जिला वासियों को समर्पित की जाएगी

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि 4 मार्च को होशियारपुर जिला प्रशासन की ओर से होशियारपुर लिटरेरी सोसायटी के सहयोग से होशियारपुर लिट् फेस्ट 2023 का आयोजन किया जा रहा है।...
article-image
पंजाब

22 साल की युवती से दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया, डिलीट करवाने पहुंची तो जहर खिला मार दिया

फरीदकोट : फरीदकोट जिले में 22 वर्षीय युवती से एक युवक ने दुष्कर्म किया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया। डिलीट करवाने पहुंची तो आरोपी ने पीड़िता को जहर खिला दिया। फरीदकोट के एक अस्पताल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पढ़िए हिमाचल की डॉ तरुणा कमल की सक्सेस स्टोरी : पहले बनी डॉक्टर फिर पहले अटेम्प्ट में क्लियर किया UPSC

एएम नाथ। शिमला : भारत में मेडिकल और सिविल सेवा परीक्षाएं बेहद चुनौतीपूर्ण हैं, जिसके लिए कई लोग सालों तक तैयारी करते हैं। जबकि अधिकांश लोगों को एक भी परीक्षा पास करना मुश्किल लगता...
article-image
पंजाब

ग्राम पंचायत बाट के गांव काली और न्याँन में नये ट्रांसफार्मर स्थापित : विधायक नीरज नैय्यर

लोगों को वोल्टेज संबंधी समस्याओं से मिलेगी निजात एएम नाथ। चम्बा :  विधायक नीरज नैय्यर ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीणों को बिजली वोल्टेज की समस्या से राहत प्रदान करने के लिए ग्राम पंचायत...
Translate »
error: Content is protected !!