पौधारोपण के साथ की गई सेल्फी ट्विटर अकाउंट @DcHoshiarpur व फेसबुक पेज District Public Relations Office

by

डिप्टी कमिश्नर ने जिले के हर नागरिक को एक पौधा लगाकर उसकी संभाल करने की अपील की, वन विभाग के अलावा अलग-अलग विभागों की ओर से किया जाएगा बड़े स्तर पर पौधारोपण
होशियारपुर, 18 जुलाई:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि 20 जुलाई को जिले में बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा और एक दिन में करीब डेढ़ लाख पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बरसात के सीजन में वन विभाग की ओर से बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाता है लेकिन इस बार इस अभियान में न सिर्फ वन विभाग बल्कि अलग-अलग विभागों के साथ-साथ सभी नागरिकों को शामिल किया गया है ताकि जिले को हरा भरा बनाने के संकल्प को और अधिक बल मिले।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 20 जुलाई को पौधारोपण अभियान में जिले की पंचायत विभाग के अलावा, नगर परिषदों की भी विशेष भूमिका रहेगी, जिस संबंध में उन्हें सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में वन्य क्षेत्र के अलावा गांवों की शामलात भूमि, खेल स्टेडियमों, स्कूलों, तालाबों, नहरों के किनारे व अन्य उपयुक्त स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने यूथ क्लबों, सरकारी व प्राइवेट स्कूल प्रिंसिपलों से अपील करते हुए कहा कि वे भी आने वाले दिनों में अपने गांवों व स्कूलों में पौधारोपण करवाएं और विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने व पौधों के सरंक्षण की भी शपथ दिलाएं। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि इस पौधारोपण अभियान में प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर पर पौधा लगाए व अपनी ओर से लगाए पौधे की देखभाल करें।
कोमल मित्तल ने कहा कि 20 जुलाई को पौधारोपण कर अधिक से अधिक लोग अपने द्वारा लगाए गए पौधे के साथ सेल्फी लेकर उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करें और उसे डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर के ट्विटर अकाउंट @DcHoshiarpur व जिला लोक संपर्क कार्यालय के फेसबुक पेज District Public Relations Office Hoshiarpur पर भी टैग करे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण सरंक्षण हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है, इस लिए जिला वासी अपने स्तर पर पौधारोपण कर पर्यावरण सरंक्षण में अपना अमूल्य योगदान दें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मंत्री बनने के बाद संजीव अरोड़ा ने 8 कंपनियों के एमडी पद से दिया इस्तीफा… भाजपा ने साधा निशाना

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजीव अरोड़ा ने हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड समेत अपनी सभी 8 कंपनियों के एमडी पद से इस्तीफा दे...
article-image
पंजाब

45 लाख खर्च कर पति ने कनाडा भेजा, विदेश पहुंचते ही पत्नी का बदल गया इरादा, भेजा तलाक का नोटिस

लुधियाना : ससुराल के 45 लाख रुपये खर्च करवा कनाडा गई पत्नी ने पति को पीआर करवाने की बजाए उसे तलाका नोटिस थमा दिया। पति के कनाडा पहुंचने के 10 दिन बाद उसे छोड़...
article-image
पंजाब

राजा वड़िंग की गिरफ्तारी के आदेश : पूर्व मंत्री बूटा सिंह पर विवादित टिप्पणी के बाद बढ़ी मुश्किलें

चंडीगढ़ :  पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वड़िंग की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं, जब उन्होंने पूर्व मंत्री बूटा सिंह के बारे में विवादास्पद बयान दिया। इस मामले में पंजाब SC कमीशन के चेयरमैन...
Translate »
error: Content is protected !!