असम सरकार ने आपदा राहत कोष में किया 10 करोड़ रुपये का अंशदान, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

by

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से आई आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा गठित आपदा राहत कोष-2023 में असम सरकार ने 10 करोड़ रूपये की सहायता राशि का अंशदान किया है। इस राशि का एक चेक आज यहां असम के वन मंत्री चन्द्र मोहन पटोवारी ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को भेंट किया।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने असम सरकार का इस सहायता राशि के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में यह सहायता राशि कारगर साबित होगी। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम जनता से इस कोष में अधिक से अधिक अंशदान का भी आग्रह किया है, ताकि प्रभावितों को यथासम्भव सहायता प्रदान की जा सके

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस हेतु समन्वय बैठक का आयोजन….21 अगस्त को चलेगा जिला स्तरीय अभियान*

एएम नाथ। धर्मशाला :  राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD) एवं विटामिन ए अनुपूरक कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर आज उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सार्वजनिक बैठक, धरना प्रदर्शन करने पर शिमला शहर के 10 चिन्हित स्थलों पर रोक

एएम नाथ। शिमला : जिला दंडाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहाँ पंजाब राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1953 की धारा 6 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं जिसके तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कैशलेस भुगतान के लिए बस यात्रियों की पसंद बन रहा परिवहन निगम का एनसीएमसी कार्ड : मेट्रो की तर्ज पर एचआरटीसी उपलब्ध करवा रहा सुविधा, दिल्ली, मुंबई में भी मान्य

सरकाघाट, 29 अप्रैल : हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में अब यात्री यूपीआई, क्रेडिट व डेबिट कार्ड सहित नैशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) से भी टिकट राशि का भुगतान कर सकेंगे। मैट्रो की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयसिंहपुर के विकास के लिए वचनबद्ध, हर जायज मांग पूरा करने को प्रतिबद्ध : यादविंद्र गोमा

अप्पर हरोट में बाबा मृग सिद्ध मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने की शिरकत कहा-हरोट क्षेत्र में बस सेवा, पेयजल सुधार सहित विभिन्न मांगों का समाधान प्राथमिकता के तौर पर होगा एएम नाथ।...
Translate »
error: Content is protected !!