अस्सी के करीव तूड़ी से भरे दो ट्रकों सहित ट्रैकटर ट्रालियों को लोगो ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया

by

गढ़शंकर: जिलाधीश के निर्देशों के बावजूद उद्योगों दुारा तूड़ी का उपयोग बिभिन्न कार्यो के लिए जारी है और प्रशासन और पुलिस भी कोई कड़ा कदम उठा नहीं रहे। आज माहिलपुर पुलिस थाने के समक्ष और सैला खुर्द की अनाज मंडी व पेपर मिल के बाहर करीब अस्सी के करीब ट्रैकटर ट्रालियों तूड़ी से भरी लोगो ने रोकी और पुलिस को सूचित किया। पुलिस कोई सीधा एकशन लेने की जगह समझौता करवाने में देर शाम तक जुटी रही। लेकिन देर शाम तक कोई समझौता दोनों पक्षों में नहीं हुया।
अमृतसर व बठिंडा से आज माहिलपुर व सैला खुर्द में तूड़ी से दो टिप्परों सहित करीव अस्सी टैकटर ट्रालियां तूड़ी से लदी हुई पहुंच गई तो संदीप चेची, यशपाल चेची, लक्षमण कुमार,चरनजीत सेठी, डैयरी युनियन के प्रधान सुखदेव सिंह, विजय पाल, सुच्चा सिंह, भूषण कुमार, मनोहर लाल, विजय कुमार, राकेश कुमार, जगदीश कुमार व काकू पोसवाल ने बताया कि हम होशियारपुर से तूड़ी से लदे दो ट्रकों व अस्सी के करीव ट्रालियां का पीछा कर रहे थे और यहां आकर पुलिस को सूचित कर तूड़ी से लदे ट्रक व ट्रालियां पुलिस अधिकारियों के हवाले कर दिए। माहिलुपर पुलिस थाना के एसएचओ हरप्रेम सिंह से दो बार बात हुई तो उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में बातचीत करवाई जा रही है। जिसके बाद जो भी कानूनी कार्रवाई बनती हुई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि जिले में जिलाधीश ने तूड़ी का पशूओं के चारे के लिए उपयोग करने के ईलावा किसी भी अन्य काम के लिए उपयोग करने पर पंबंधी लगाई हुई है। जिसके बावजूद भी जिले में अन्य जिलों से पशूओं के चारे के ईलावा उद्योगों में उपयोग के लिए तूड़ी ट्रैकटर ट्रालियों व ट्रकों में आ रही है। आज भी पूरा जिला क्रास कर तूड़ी से भरे ट्रैकटर ट्रालियां व ट्रक सैला खुर्द पहुंच गए। यह तो बिभिन्न संगठनों से जुड़े लोग ही इन्हें रोक कर पुलिस हवाले कर रहे अन्यथा जिलाधीशों के निर्देशों को पुलिस व प्रशासन दुारा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा।
पेपर मिल के बाहर लगाएगे पक्का नाका: संदीप चेची व यशपाल चेची ने कहा कि पेपर मिल में तूड़ी के उपयोग को रूकवाने के लिए मिल के बाहर पक्का नाका लगाया जाएगा ताकि कोई भी तूड़ी लेकर ट्रैकटर ट्राली या ट्रक आने पर पुलिस प्रशासन को सूचित का कार्रवाई करवाई जा सके।
फोटो : तूड़ी से भरे ट्रक व ट्रैकटर ट्रालियां

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पारंपरिक गद्दी वेशभूषा चोला-डोला पहनकर मुख्य सचेतक पठानिया ने किया लोक नृत्य : उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने ज़िला स्तरीय छतराड़ी जात्र मेले में भाग लिया 

क्षेत्र की पारंपरिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का समावेश  है ऐतिहासिक छतराड़ी जातर मेला एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य  सचेतक  केवल सिंह पठानिया ने आज माँ शिव-शक्ति  के छतराड़ी स्थित...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

माता के उस चमत्कारी मंदिर के दर्शन, जहां नमक की बोरी में आई थी बाला सुंदरी

एएम नाथ। सिरमौर :  सिरमौर जिले के त्रिलोकपुर गांव में स्थित बाला सुंदरी मंदिर मेंका एक अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। यहां प्रसिद्ध fला सुंदरी चैत्र नवरात्रि मेला शुरू हो गया...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

देनोवाल खुर्द में युवक की रहस्यमयी स्थिति में मौत : नशे की ओवरडोज से मौत होने का संदेह

गढ़शंकर, 8 अक्तूबर : गढ़शंकर के निकटवर्ती  गांव देनोवाल खुर्द में आज एक युवक की रहस्य में स्थिति में शव मिला । लोगों ने गांव में स्थित गुगा जाहर पीर की जगह पर एक...
article-image
पंजाब

यूनिवर्सल मेडिकल इंस्टीट्यूट के डॉ. काउंट सीजर मैटी का जन्मदिन मनाया : 1988-1990 बैच से 2006 बैच के छात्रों और कर्मचारियों ने लिया भाग

गढ़शंकर ।  यूनिवर्सल मेडिकल इंस्टीट्यूट गढ़शंकर के कर्मचारियों और छात्रों द्वारा डॉ. काउंट सीजर मैटी की 215वीं जयंती भव्य तरीके से मनाई गई। जिसमें 1988-1990 बैच से 2006 बैच के छात्रों और कर्मचारियों ने...
Translate »
error: Content is protected !!