आंखों के आपरेशन नि:शुल्क, रक्त परीक्षण एवं अन्य आपरेशन आधे रेट पर

by
बाबा बुद्ध सिंह जी दहन की चौथी बरसी मौके नि:शुल्क मैडिकल एवं नेत्र जांच शिविर 20 को – बीबी सुशील कौर
गढ़शंकर : गुरु नानक मिशन इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट नवाग्रां कुलपुर में 20 अप्रैल को गुरु नानक मिशन चैरिटेबल हॉस्पिटल बुध सिंह नगर कुकड़मजारा में ट्रस्ट के प्रबंधकों द्वारा ट्रस्ट के संस्थापक सेवा के पुंज बाबा बुद्ध सिंह जी की चौथी बरसी पर नेत्र परीक्षण, ऑपरेशन कैंप लगाया जा रहा है। चैरिटेबल ट्रस्ट की मुख्य सेवक बीबी सुशील कौर ने कहा कि बाबा बुद्ध सिंह जी की चौथी बरसी पर अस्पताल परिसर में बने गुरुद्वारा साहिब में 20 अप्रैल को श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद कीर्तन होगा। 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे से बाद दोपहर 3 बजे तक अस्पताल में नि:शुल्क मैडिकल  एवं आंखों की जांच के साथ ऑपरेशन कैंप में मरीजों की नि:शुल्क जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि नि:शुल्क मैडिकल एवं नेत्र जांच शिविर में अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों के मार्गदर्शन में जनरल मैडिसन , दंत रोग, नेत्र रोग विशेषज्ञ शिविर में मरीजों की जांच करेंगे। अस्पताल के मुख्य प्रबंधक रघुवीर सिंह ने बताया कि कैंप दौरान मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां दी जाएंगी, ऑपरेशन के बाद सर्जरी व अन्य रोगियों को रक्त जांच में विशेष रियायत दी जाएगी और नेत्र रोग से पीड़ित मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। प्रबंधकों ने क्षेत्र के सभी निवासियों से एक दिवसीय नि:शुल्क मैडिकल एवं नेत्र जांच शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
फोटो:
सेवा के पुंज बाबा बुद्ध सिंह जी ढाहां तथा गुरु नानक मिशन चैरिटेबल हॉस्पिटल कुकड़मजारा का बाहरी दृश्य।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

एएसआई ने मारी खुद को गोली : सुसाइड नोट में लिखा टांडा के एसएचओ ने खुदकुशी करने को किया मजबूर

होशियारपुर| पुलिस थाना हरियाणा में बतौर डयूटी अफसर तैनात एएसआई सतीश कुमार ने अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। एएसआई सतीश कुमार ने खुदकुशी मरमे से पहले...
article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में जोनल टूर्नामेंट शुरू

गढ़शंकर : 24 अगस्त : जिला शिक्षा अधिकारी श्री गुरशरण सिंह के निर्देशन में तथा ब्लाक नोडल अधिकारी-कम-प्रिंसिपल मैडम सीमा बुद्धिराजा के कुशल नेतृत्व में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में जोनल टूर्नामेंट शुरू...
article-image
पंजाब

जगह जगह शिविर लगाकर आटा दाल के फार्म भरवा कर डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोड़ी ने किया सिर्फ ड्रामा..निमिषा मेहता।

गढ़शंकर । आम आदमी पार्टी सरकार व हल्का विधायक डिप्टी स्पीकर द्वारा हल्का गढ़शंकर में बीते दिनों आटा दाल के राशन कार्ड बनाने के लिए जगह जगह शिविर लगाकर फार्म भरवा कर गढ़शंकर के...
article-image
पंजाब

गुरदास मान जी का जन्मदिन बेसहारों के साथ केक काटकर मनाया : लक्की

नंगलः  स्थानीय जिदां जीव बेसहारा आश्रम मे प्रसिद पजाबी गायक गुरदास मान का जनमदिन मनाया गया। इस समय पार्षद रंजीत सिंह लक्की ने बताया कि हर बर्ष बिनय शर्मा  द्वारा प्रसिद्ध गायक गुरदास मान...
Translate »
error: Content is protected !!