आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ 2 साल से ठेकेदार कर रहा था दुष्कर्म : मामला दर्ज

by
रोहित जसवाल। हमीरपुर : हमीरपुर जिले में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक ठेकेदार ने महिला के साथ पिछले दो सालों से दुष्कर्म किया और जब उसने पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी, तो उसने उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता हमीरपुर के नादौन इलाके की रहने वाली है. उसने शिकायत में आरोप लगाया है कि सोमदत्त नामक ठेकेदार, हमीरपुर का निवासी है, वह पिछले दो वर्षों से उसे डरा-धमकाकर दुष्कर्म कर रहा था।  महिला का आरोप है कि जब उसने इस बारे में पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जबरदस्ती करने की कोशिश की। पीड़िता ने बताया कि 14 फरवरी को आरोपी ने उसके साथ फिर से गलत हरकत की, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
                  पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (दुष्कर्म), 115(2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 351(2) (आपराधिक धमकी) और 352 (उकसाने) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

‘कांग्रेस EVM में भी हारी, बैलेट पेपर में भी’, जयराम ठाकुर का हमला …. बोले—CM का डर सही साबित हुआ

पतलीकूहल में जेपी नड्डा की सभा में उमड़ी भीड़, 2027 में भाजपा सरकार बनाने का दावा; पंचायत चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना एएम नाथ। मनाली। हिमाचल प्रदेश में 2027 के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीर्थन घाटी के राजमिस्त्री रवि ने गायकी में रखा कदम, यूट्यूब पर रिलीज हुआ पहला हिन्दी गीत ‘वो शाम’।

तीर्थन घाटी के राजमिस्त्री रवि ने गायकी में रखा कदम, यूट्यूब पर रिलीज हुआ पहला हिन्दी गीत ‘वो शाम’ निर्माण कार्य के साथ वर्षों से संजोया था गायकी का सपना, अब यूट्यूब पर हुआ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर आए दिन था नोचता : पीड़िता ने समझौते के दबाव के बाद उठाया खतरनाक कदम

मैनपुरी। दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया तो वह पीड़ित पर समझौते का दबाव बनाकर जान से मारने की धमकी देने लगा। दहशत में आई पीड़िता ने जहर खा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जवाहर लाल नेहरु की अक्साई चीन को बंजर जमीन बताने वाली सोच आज भी कांग्रेस में जीवित : कंगना रनौत

एएम नाथ।  शिमला / नई दिल्ली, 10 अप्रैल :  लोकसभा चुनाव के बीच कच्चातिवु द्वीप को लेकर सियासी तापमान बढ़ा हुआ है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के कच्चातिवु द्वीप को लेकर दिए...
Translate »
error: Content is protected !!