आंगनवाड़ी वर्करों को दिया जा रहा ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ का प्रशिक्षण

by
एएम नाथ। भोरंज 29 दिसंबर : शिशुओं की पढ़ाई के साथ-साथ उनका सही पोषण सुनिश्चित करने तथा इसके बारे में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जागरुक एवं प्रशिक्षित करने के लिए भोरंज में महिला एवं बाल विकास विभाग की तीन दिवसीय कार्यशाला सोमवार को आरंभ हुई। बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में आरंभ हुई इस कार्यशाला का पहला दिन ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ विषय पर केंद्रित रहा।May be an image of one or more people and people studying
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी और अन्य अधिकारियों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। कार्यशाला में खंड समन्वयक अक्षय महाजन, वृत्त पर्यवेक्षक रवि कुमार, सुनील नड्डा, आशा रानी, सरोज देवी, कुंता राणा और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यशाला में लगभग 100 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मैड़ी होली मेले की तैयारियों की व्यापक समीक्षा : 24 फरवरी से 5 मार्च तक होगा आयोजन, प्रशासन मुस्तैद, विधायक ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

एएम नाथ।  अंब (ऊना), 21 फरवरी. श्री चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के मैड़ी में 24 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक होली मेले के मद्देनज़र शनिवार को अजीत दरबार मैड़ी में सुरक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आधार कार्ड अपडेट सेंटरों में अतिरिक्त वसूली पर निगरानी रखें सभी एसडीएम : DC मुकेश रेपसवाल

जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी कक्ष में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने ली 7 घंटे की मैराथन मीटिंग, हर पहलू पर गहन मंथन : राजस्व मामलों के निपटारे में ना हो लेट लतीफी – उपायुक्त

मंडी में जनवरी में 3309 राजस्व मामलों का समाधान मंडी, 8 फरवरी। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि जिले में राजस्व मामलों के निपटारे में लेट लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी जिला में 479 निराश्रित बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट का दर्जा : एडीसी बोलीं सुखाश्रय योजना में बच्चों की होगी समुचित देखभाल

मंडी 4 अगस्त। मंडी जिले में 479 निराश्रित बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ स्टेट’ का दर्जा दिया गया है। प्रदेश सरकार की सुखाश्रय योजना के अंतर्गत उनकी समुचित देखभाल सुनिश्चित की जाएगी। यह जानकारी अतिरिक्त...
Translate »
error: Content is protected !!