आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन पंजाब (सीटू) जिला शहीद भगत सिंह नगर यूनिट का सर्वसम्मति से चुनाव : बलजीत कौर को जिला अध्यक्ष और लखविंदर कौर उस्मानपुर को दूसरी बार जिला महासचिव चुना

by

नवांशहर  : आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन पंजाब (सीटू) जिला शहीद भगत सिंह नगर की एक दिवसीय चुनावी अधिवेशन जिला अध्यक्ष श्रीमती बलजीत कौर जी की अध्यक्षता में हुई। चुनावी अधिवेशन को संबोधित करने के लिए पंजाब महासचिव सुभाष रानी विशेष तौर पर पहुँच कर सन्देश दिया।


चुनावी अधिवेशन में जिला महासचिव लखविंदर कौर ने पिछले 3 वर्षों के कार्यों और उपलब्धियों और सदस्यता और धन का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। जिसे प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से पारित किया और सर्वसम्मति से जिला टीम का उपस्थित सदस्यों ने चुनाव किया।

जिसमें बलजीत कौर मल्लपुरी को जिला अध्यक्ष, लखविंदर कौर उस्मानपुर को महासचिव, जसवीर कौर सुरपुरी को कोषाध्यक्ष, संगीता राणी को सहायक कैशियर और जगदीश कौर को सहायक सचिव चुना गया। इसके इलावा सोम देवी मैली , सुरिंदर कौर बलाचौर, सुखविंदर कौर गुज्जरपुर , कुलविंदर कौर करियाम , परमजीत कौर कंग , इंदरजीत कौर उड़ापड़ , रजनी कालिया , शैली कलाम को बरिष्ठ उपाध्यक्ष , रेवल कौर लंगड़ोया , जसवीर कौर कंग , कश्मीर कौर कंग , जसवीर कौर बलाचौर , परमिंदर कौर नौरा , रणवीर कौर ढाहाँ , रेनू मुबारिकपुर को सचिव और जसवीर कौर बहराम , परमजीत कौर उस्मानपुर , कांता मेहदपुर , बिमला कंग , मीनाक्षी गुज्जरपुर , इकविंदर कौर उड़ापड़ को कार्यकारी का सदस्य चुना गया।


दोबारा जिला महासचिव चुनी गई लखविंदर कौर ने सभी को आपने जिम्मेवारी तनदेही से निभाने का आश्वाशन दिया और सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को हर संघर्ष में सहयोग देने का आग्रह करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर अपनी मांगों के लिए संघर्ष पहले से भी ज्यादा जोरदार तरीके से करेंगे और सरकारों प्रशासन से अपना अधिकार लेकर रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय

20 करोड़ की एलआईसी के लिए पति की थी हत्या : कोर्ट ने सुनाई एक हफ्ता पहले फांसी की सजा और प्रेमी को उम्रकैद

चंडीगढ़ : उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले सुखजीत सिंह की हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुखजीत की पत्नी रमनदीप कौर मान ने 20 करोड़ रुपये की एलआईसी के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गांव धमाई में ट्रेवल एजेंट के घर पर  ग्रेनेड फेंकने और फायरिंग करने की गोपी नवांशहरियां द्वारा जिम्मेदारी लेने के मामला : पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ फायरिंग करने का किया मामला दर्ज

गढ़शंकर। गांव धमाई में  ट्रेवल एजेंट के घर पर 9 और 10 जनवरी की रात करीव बारह वजे ग्रेनेड फेंकने और कुछ दिन पहले फायरिंग करने की गोपी नवांशहरियां द्वारा जिम्मेदारी लेने के मामले...
article-image
पंजाब

A Meeting Was Held With

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/August 3 :  As per the directions of the National Legal Services Authority, Hon’ble Supreme Court of India, New Delhi, as per the orders of the Hon’ble Member Secretary, Punjab State Legal...
Translate »
error: Content is protected !!