आंगनवाड़ी व क्रेच कार्यकर्ता व सहायिका का साक्षात्कार स्थगित

by

चुवाड़ी : बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी श्री धर्मवीर ने जानकारी दी है कि उपमंडल भटियात के अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्रों में विभिन्न रिक्त पदों के लिए प्रस्तावित साक्षात्कार को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल 2026 को कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी में 4 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, 20 आंगनवाड़ी सहायिका, 1 कैच कार्यकर्ता तथा 1 कैच सहायिका के पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाना था। मगर
प्रशासनिक कारणों के चलते इस प्रक्रिया को फिलहाल आगामी आदेशों तक टाल दिया गया है। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नई तिथि शीघ्र निर्धारित कर अभ्यर्थियों को सूचित किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात में खुलेगी स्किल यूनिवर्सिटी, राज्य सरकार ने प्रदान की अनुमति : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष ने राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल के मेधावी किए पुरस्कृत शिक्षा हब के रूप में विकसित होगा भटियात क्षेत्र : पठानिया सिविल कोर्ट एवं प्रमुख विभागों के खुलेंगे मंडल कार्यालय एएम नाथ। चंबा,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला ग्रामीण से लीड ना मिलना चिंताजनक, कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा न रहने पर आत्मचिंतन जरूरी : विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला : शिमला ग्रामीण के विधायक और लोक निर्माण-शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में साफ-साफ कहा कि यहां से लीड न मिलना चिंताजनक है। उन्हीनों ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*भवन मैप स्वीकृति में आ रही अड़चनों का मौके पर होगा समाधान, नगर निगम ऊना में हर सोमवार लगेगा विशेष शिविर*

*नक्शा अप्रूवल प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और नागरिक हितैषी बनाने की दिशा में अहम पहल* रोहित जसवाल।ऊना, 21 जुलाई. नगर निगम ऊना ने भवन निर्माण से जुड़ी नक्शा स्वीकृति प्रक्रिया को सरल, समयबद्ध और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नए जिले बनाने के प्रस्ताव पर जयराम ठाकुर ने उठाए सवाल, कर्ज और विकास के मुद्दे पर सुक्खू सरकार को घेरा

चंबा में नेता प्रतिपक्ष का कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले—न गारंटियां पूरी हुईं, न कर्मचारियों-पेंशनरों को समय पर भुगतान एएम नाथ। चंबा। हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस...
Translate »
error: Content is protected !!