भटियात में खुलेगी स्किल यूनिवर्सिटी, राज्य सरकार ने प्रदान की अनुमति : कुलदीप सिंह पठानिया

by

विधानसभा अध्यक्ष ने राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल के मेधावी किए पुरस्कृत

शिक्षा हब के रूप में विकसित होगा भटियात क्षेत्र : पठानिया

सिविल कोर्ट एवं प्रमुख विभागों के खुलेंगे मंडल कार्यालय

एएम नाथ। चंबा, (चुवाड़ी) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित स्किल यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए राज्य सरकार ने अनुमति प्रदान कर दी है तथा लेटर ऑफ इंटेंट भी जारी कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि इस महत्त्वपूर्ण संस्थान के स्थापित होने से युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी। इससे न केवल कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
विधानसभा अध्यक्ष आज राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल, चुवाड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह ‘एक्सीलेंसिया–2025,सेलिब्रेटिंग द अचीवर्स ऑफ टुमॉरो’ में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में भटियात विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित बनाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि स्किल यूनिवर्सिटी की स्वीकृति युवा वर्ग से किए गए वायदे को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे युवाओं को आधुनिक तकनीकी- औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त होगा तथा क्षेत्र में स्वरोजगार और उद्यमिता को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि स्किल यूनिवर्सिटी की स्थापना से भटियात विधानसभा क्षेत्र शिक्षा हब के रूप में विकसित होगा और प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के लिए भी एक मॉडल बनकर उभरेगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने साथ में यह भी कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में सिविल कोर्ट, वन मंडल कार्यालय खोला जाना प्रस्तावित है।
उन्होंने कहा कि इन कार्यालयों के खुलने से क्षेत्रवासियों को आवश्यक सेवाओं के लिए लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
कुलदीप सिंह पठानिया ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षा की लौ समाज को सशक्त बनाने का बुनियादी आधार है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के एक सौ से अधिक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध करने का लिया गया निर्णय ऐतिहासिक है। इस निर्णय से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की शैक्षिक प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के अधिक अवसर प्राप्त होंगे तथा शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने इस दौरान जारी विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उल्लेख भी अपने संबोधन में किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने इससे पहले दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने वर्ष भर विविध आयामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए।
कुलदीप सिंह पठानिया ने स्कूल की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए 31 हजार की धनराशि देने का एलान किया।
विधानसभा अध्यक्ष को निदेशक राइजिंग स्टार शिक्षण समूह संजीव सूरी, अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति जगन चाढक तथा प्रधानाचार्य उषा चाढक ने शाल- टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
उषा चाढक ने स्वागत संबोधन रखते हुए विद्यालय की विभिन्न महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी भी साझा की।
स्कूल के विद्यार्थियों ने इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां बांधा।
सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम कृष्ण चंद चेला, पूर्व अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, पूर्व जिला महासचिव राजीव कौशल, पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंद्र चाढक, उपमंडल दंडाधिकारी मनीष सोनी, पुलिस उप अधीक्षक शेर सिंह, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, नरेन्द्र चौधरी, परवेश ठाकुर तथा विभिन्न विभागीय अधिकारियों सहित स्कूल के विद्यार्थी और उनके अभिभावक तथा स्थानीय गण मान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रेडक्रॉस सोसायटी के लक्की ड्रॉ में पहले विजेता को निकला Apple iPhone, जानें बाकी विजेताओं के टिकट नंबर

रोहित जसवाल।  ऊना, 20 अगस्त। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के रेफरल लक्की ड्रॉ में पहले पुरस्कार के विजेता टिकट नंबर 37034 को Apple iPhone या एक लाख रुपये का इनाम निकला है। जिला स्तरीय स्वतंत्रता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

काँगड़ा के फतेहपुर में मारपीट कर महिला को किया लहूलुहान, मामला दर्ज

एएम नाथ। नूरपुर : जिला कांगड़ा के पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत पुलिस थाना फतेहपुर के अधीन पुलिस चौकी रे की पंचायत स्थाना से एक गंभीर मामला सामने आया है। स्थाना निवासी सीमा देवी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बीत के सभी गांवों के लोगों को एंट्री टैक्स से छूट दी जाये और पास की जगह आधार कार्ड मान्य हो : कुलभूषण कुमार

गढ़शंकर : लोक बचायो पिंड बचायों संघर्ष कमेटी द्वारा कल एक अप्रैल को कोकोवाल मजारी बॉर्डर पर हिमाचल प्रदेश द्वारा लगाए एंट्री टैक्स के खिलाफ किया जायेगा। लोक बचायो पिंड बचायों संघर्ष कमेटी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माँ ज्वालाजी मंदिर में आश्विन नवरात्र मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

राकेश शर्मा : ज्वालामुखी/तलवाड़ा | प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ ज्वालाजी मंदिर में आगामी आश्विन नवरात्र मेले के सफल आयोजन को लेकर आज मंदिर न्यास के स्वागत कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की...
Translate »
error: Content is protected !!