राजकीय महाविद्यालय सलूणी में किया गया महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संगठन का गठन

by

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आज शैक्षणिक सत्र 2025 -2026 के लिए कॉलेज स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएश (CSCA) का गठन योग्यता (मेरिट) के आधार पर किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया ने कहा कि सीएससीए महाविद्यालय प्रशासन और छात्रों के बीच एक सेतु का कार्य करता है। विगत हो कि लिंगदोह समिति की सिफारिशों का अनुपालन करते हुए और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देश अनुसार इस वर्ष भी सीएससीए का गठन मेरिट के आधार पर किया गया। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा प्राची राणा इस बार अध्यक्ष के पद पर चयनित हुई और उपाध्यक्ष के पद पर द्वितीय वर्ष की छात्रा तनु कुमारी चुनी गई। सचिव और सह-सचिव के पद पर क्रमशः प्रथम वर्ष की स्नेहा और सुधीर चुने गए। इसके अतिरिक्त कक्षा प्रभारी और विभिन्न क्लब और सोसाइटी जैसे साँस्कृतिक, खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस, रेंजर, रोवर, साहित्यिक सोसाइटी के सदस्य भी चुने गए। इस अवसर पर प्राचार्य ने उन्हें अपने पद की गरिमा और कर्त्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। प्राचार्य ने इसके उपरांत सीएससीए की नई कार्यकारिणी सदस्यों के साथ ‘चाय पर चर्चा’ की। सदस्यों से उनकी समस्याओं पर चर्चा की गई और इस शैक्षणिक सत्र में जो महाविद्यालय की प्रस्तावित कार्ययोजनाएं हैं, उनके बारे में भी उन्हें अवगत कराया गया। इस अवसर पर सीएससीए परामर्श समिति की समन्वयक श्रीमती पिंकी देवी और सभी प्रवक्ता श्री दिनेश कुमार, श्री सौरभ मिश्रा, श्री गुरदेव सिंह, श्री शुभम डोगरा और श्री पंकज कुमार उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार विस्थापित परिवारों के पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध: विधायक कमलेश ठाकुर

भटोली फकोरियां में 42 पौंग बांध विस्थापित परिवारों को सौंपे भूमि आवंटन के पट्टे राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा | प्रदेश सरकार द्वारा पौंग बांध विस्थापित परिवारों के पुनर्वास एवं उनके अधिकार सुनिश्चित करने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फ़ोर लेन और टनल्स वाला राज्य बना हिमाचल, प्राथमिकता के लिए नरेन्द्र मोदी का आभार : जयराम  ठाकुर

एएम नाथ। मण्डी :  नेता प्रतिपक्ष एवं जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दस साल के कार्यकाल में देश के साथ हिमाचल में भी ऐतिहासिक प्रगति हुई है। हिमाचल में सड़कों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी नगर निगम चुनाव: भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ समृद्ध मंडी का रोडमैप : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने सभी 14 वार्डों पर हो रहे चुनाव में मंडी वासियों से भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील एएम नाथ। मंडी : मंडी नगर निगम चुनावों को देखते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 फरवरी को सरकाघाट विस क्षेत्र के रखोटा में होगा ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

सरकाघाट 29 जनवरी – जिला के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रखोटा में 2 फरवरी को सुबह 10 बजे ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी एसडीएम...
Translate »
error: Content is protected !!