आईटीआई के विद्यार्थियों द्वारा पहलगाम के मृतकों को श्रद्धांजलि भेंट 

by
गढ़शंकर,  26 अप्रैल : पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन के नेतृत्व में सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बगवाईं में पहलगाम में मारे गए 26 निर्दोषों को श्रृद्धाजंलियां भेंट कर रोष प्रकट किया गया। इस मौके इस हत्याकांड की निंदा करते पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन के जिला सचिव राजू बरनाला तथा आईटीआई कमेटी सदस्य समीर ने कहा कि पहलगाम धर्म आधारित सामूहिक हत्याकांड जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई है तथा अन्य कई जख्मी हुए हैं, एक बेहद घिनौना,  करूर व निंदनीय कारा, हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। यह न तो किसी धर्म और न किसी आजादी संघर्ष के हित में है। सबको इसका कड़ा विरोध करना चाहिए। उन्होंने इस बात पर तसल्ली प्राप्त की कि कश्मीर में लोग खासकर मुसलमान इस घिनौने कारे के खिलाफ सड़कों पर निकले हैं। उन्होंने कहा कि अब तक चार बड़े सामूहिक हत्याकांड घटे हैं और यह पहलगाम सामूहिक हत्याकांड किया गया है। इन तीनों में दो बातें हैं सांझा है, एक सभी में एक वर्ग विशेष को निशाना बनाया गया, छत्तीसिंह पुरा में सिखों को, पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस को और पहलगाम में हिंदुओं को निशाना बनाया गया है। दूसरी यह सारे किसी घटना विशेष से संबंधित है। छत्तीसिंह पुरा में उस समय घटा जब अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भारत आए थे। कालूचक भी अमेरिका यात्रा समय घटित हुआ। पुलवामा उस समय हुआ जब देश में चुनाव होने जा रहे थे और पहलगाम जब अमेरिका के उपराष्ट्रपति जीडी वेंस भारतीय दौरे पर आया हुआ था। उन्होंने बताया कि एक अलग पहलू यह भी है कि यह कांड उस समय घटा जब देश में मोदी सरकार द्वारा पास वकफ शोध कानून का मुलख भर में तीखा विरोध हो रहा था। यह सारे इसको शक्की बनाते हैं। इसलिए इसकी उच्च स्तरीय न्यायिक जांच होनी चाहिए। मीडिया में जिम्मेदारी का बयान कोई मायने  नहीं रखता। इस मौके पर आईटीआई से कपिल शर्मा, करण सिंह, प्रदीप कुमार, अंकुश राणा, हर्ष कुमार, हरमनजोत, विजय कुमार, धर्मप्रीत, कनीश, गगन, अमन आदि विद्यार्थी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस ने बरसाई लाठियां : टंकी पर पेट्रोल लेकर चढ़ गए कर्मचारी

पटियाला : पनबस और पीआरटीसी  के कच्चे कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल से चक्का जाम कर दिया है। बस स्टैंड्स पर सन्नाटा है और यात्रियों के चेहरे पर परेशानी साफ दिख रही है। मामला गुरुवार...
पंजाब

गढ़शंकर में पड़े 9449 मतों में से 6753 निर्दलीयों को, काग्रेस को 2344 व शिरोमणी अकाली दल को 307 मत पड़े

भाजपा को 27 व बसपा को 18 मत गढ़शंकर: नगर कौसिंल गढ़शंकर के चुनावों में तेरह बार्डो से पार्षद चुनने के लिए 9449 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया था। जिसमें से 6753...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रियंका दास ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फ़हराया तिरंगा : गढ़शंकर के गांव मोरांवाली की है प्रियंका दास

गढ़शंकर,16 अगस्त: गढ़शंकर की निकटवर्ती तथा शहीद भगत सिंह के ननिहाल गांव मोरांवाली की लड़की प्रियंका दास ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर भारत का तिरंगा फहरा कर पंजाब व भारत देश का...
article-image
पंजाब

Naveen Aggarwal Sees India–US

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb 06 : Prominent industrialist Naveen Aggarwal has expressed strong optimism over the expanding trade partnership between India and the United States, calling it a major opportunity for Indian manufacturers to grow and...
Translate »
error: Content is protected !!