खालसा कॉलेज में उद्यमिता पर लैक्चर का आयोजन किया गया : डिलीशियस बाइट की व्यवसायी दिलप्रीत कौर ने बताया कि छोटे स्तर पर व्यवसाय शुरू करना किस प्रकार होता सहायक

by

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के कार्यकारी प्रिंसिपल प्रो. लखविंदरजीत कौर के नेतृत्व में भाषा विभाग और आई.आई.सी. ‘उद्यमिता’ विषय पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। इस अवसर पर वक्ता डिलीशियस बाइट की व्यवसायी दिलप्रीत कौर ने व्यवसाय के बारे में विस्तृत विचार प्रस्तुत करते हुए बताया कि छोटे स्तर पर व्यवसाय शुरू करना किस प्रकार सहायक होता है। उन्होंने कहा कि छोटे व्यवसाय के अनुभवों से ही बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। इस अवसर पर कार्यकारी प्रिंसीपल प्रो. लखविंदरजीत कौर ने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और उत्साह के साथ छोटे पैमाने पर व्यवसाय शुरू करके प्रगति हासिल की जा सकती है। लैक्चर व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रो. नवदीप सिंह और डॉ. अजय दत्ता ने निभाई। इस अवसर पर डाॅ. मनबीर कौर, डाॅ. कुलदीप कौर, प्रो. जितिंदर कौर, प्रो. जसविंदर कौर, प्रो. दीपिका, प्रो. प्रीतिन्दर एवं समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल 2023 के ड्राफ्ट को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दी : मोबाइल और इंटरनेट के चलन के बाद से यूजर्स की प्राइवेसी की सुरक्षा को लेकर अब तक कोई कानून नहीं था

नई दिल्ली : केंद्रीय कैबिनेट ने पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल 2023 के ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी। र्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल 2023 को संसद के मानसून सत्र में पेश किया जाएगा। संसद का मानसून...
पंजाब

बीरमपुर का युवक तीस ग्राम हीरोईन सहित ग्रिफतार

गढ़शंकर: एसआई परमिंदर कौर के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने गांव बीरमपुर के निकट शक्की हालत में घूमते हुए रूकने का ईशारा किया लेकिन वह भागने लगा तो पुलिस ने उसका पीछा कर उसे...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव की बढ़ी सरगर्मियों के बीच आम आदमी पार्टी  ने बड़ा दावा किया है। आप के इस दावे ने सनसनी मच गई है। दिल्ली सीएम आतिशी ने दावा किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

मनीष सिसोदिया और संजय सिंह की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने न्यायिक हिरासत बढ़ाई 20 जनवरी तक

नई दिल्ली  : दिल्ली शराब घोटाला केस में जेल में बंद मनीष सिसोदिया और संजय सिंह पहली बार एक साथ कोर्ट में पेश किए गए हैं।दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में आप के राज्यसभा...
Translate »
error: Content is protected !!