आईटीआई गरनोटा में तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू : कार्यशालाओं से बच्चों को अपना व्यवसाय चुनने में मिलती है सहायता : मलकियत सिंह

by

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होबार के छात्रों ने सीखे ऑटोमोबाइल के गुर
चम्बा, 2 दिसम्बर : आईटीआई गरनोटा में व्यवसायिक कोर्स के तहत आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होबार के ऑटोमोबाइल विषय के विद्यार्थियों की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला की शुरुआत हुई। जिसमें बच्चों को ऑटोमोबाइल विषय के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। आईटीआई के ऑटोमोबाइल इंस्ट्रक्टर पंडित कुमार ने विद्यार्थियों को ऑटोमोबाइल विषय से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि ऑटोमोबाइल विषय एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें विद्यार्थी किसी एक भाग पर भी अपनी पकड़ बना ले तो उसका करियर बन सकता है। उन्होंने पेट्रोल और सीएनजी इंजन, एमपीएफआई और इलेक्ट्रिकल सिस्टम व इलेक्ट्रॉनिकल व्हीकलस विषय से संबंधित जानकारी दी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होबार के प्रधानाचार्य श्री प्रवीण सिंह के तत्वाधान में ओजेटी का प्रबंधन करवाया गया है।
विद्यार्थियों के साथ ऑटोमोबाइल ट्रेनर मलकियत सिंह, टीजीटी मेडिकल श्रीमति संगीता व पीटीआई संजय ठाकुर भी कार्यशाला में उपस्थित रहे। वोकेशनल टीचर मलकियत सिंह ने बताया कि ऐसी कार्यशालाओं से बच्चों का सर्वागीण विकास होता है। साथ ही व्यवसायिक स्तर पर उन्नति होती है। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों को अपना व्यवसाय चुनने में भी सहायता मिलती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गांव लिल्ली के ज्वालामुखी मंदिर में जागरण व भंडारे का आयोजन : गायक राकेश कुमार शर्मा व राजु ने  माता की भेंटे गा कर पंडाल पर बैठे लोगों को नाचने को दिया लगा

एएम नाथ। चम्बा :   भनोता के गांव लिल्ली में ज्वालामुखी मंदिर में जागरण व भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें शाम को जागरण तथा सुबह हवन करके भण्डारे का आयोजन किया गया। जागरण के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नादौन-हमीरपुर-घुमारवीं-दिल्ली वॉल्वो बस सेवा का किया शुभारंभ

एएम नाथ। हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर में आयोजित चिट्टा विरोधी मेगा वॉकथॉन के उपरांत हिमाचल पथ परिवहन निगम की नादौन-हमीरपुर-घुमारवीं-दिल्ली वॉल्वो बस सेवा का शुभारंभ किया। यह बस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

871 करोड़ की लागत से बनने वाले लठियाणी-मंदली पुल का मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया शिलान्यास

कुटलैहड़ :  कुटलैहड़ विस क्षेत्र के 871 करोड़ की लागत से बनने वाले लठियाणी-मंदली पुल का मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास कर नया इतिहास लिख दिया है। गौर रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पति ने किया अननेचुरल सेक्स, पति के अलावा ससुराल वालों ने दहेज के लिए किया प्रताड़ित : पति के अलावा सास-ससुर और दो ननदों के खिलाफ केस दर्ज

चिंतपूर्णी : चिंतपूर्णी की युवती को उसके ससुराल वालों दुआरा दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में चिंतपूर्णी पुलिस थाने में युवती के पति के अलावा सास-ससुर और दो ननदों के खिलाफ केस...
Translate »
error: Content is protected !!