आईटीआई बंगाणा ने निकाली कोरोना टीकाकरण जागरूकता रैली

by

ऊना 9 मार्च: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बंगाणा में एकीकृत संचार और आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर दस्तक मुफ्त कोरोना टीकाकरण जागरूकता रैली निकाली गई।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बंगाणा के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रैली आईटीआई प्रांगण से शुरू होकर आसपास के क्षेत्रों से होते हुए वापिस आईटीआई के प्रांगण में समाप्त हुई। इस जागरूकता रैली में आईटीआई के छात्र-छात्राओं द्वारा जन-जन का यही नारा टीके से कोरोना मुक्त हो भारत हमारा, हम सबको टीका लगवाना है कोरोना को जड़ से मिटाना है, नारो द्वारा लोगों को जागरूक किया गया।
आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पोस्टर पेंटिंग तथा जल जीवन मिशन पर निबंध लेखन प्रतियोगिता भी करवाई गई। पोस्टर पेंटिंग में अंजलि ने प्रथम, आर्यन राणा ने द्वितीय और अंकुश कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त निबंध लेखन प्रतियोगिता में पमिता देवी ने प्रथम, रक्षा देवी ने द्वितीय और विकास मान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
इस मौके से आईटीआई इंस्ट्रक्टर रवि कुमार, सीमा शर्मा, वीरेंद्र कुमार, ध्यानचंद, निशांत ठाकुर, सुनील कुमार, अमित चैधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

स्वेच्छा से कोविड टैस्ट करवाने वाले दुकानदारों की दुकानें बन्द नहीं होंगी

ऊना I  एसडीएम ऊना डाॅ. निधि पटेल ने कहा है कि ऊना शहर के दुकानदारों के लिए नगर परिषद ऊना के टाउन हाल में स्थापित कोविड19 टैस्ट सैंपलिंग केन्द्र में स्वेच्छा से कोविड 19...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विदेशों में रोजगार के लिए जाने वाले युवाओं के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी राज्य सरकार : प्रो. चंद्र कुमार

एएम नाथ। धर्मशाला : कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार विदेशों में रोजगार के लिए जाने वाले युवाओं के हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

छात्राओं के साथ ‘‘परीक्षा पे चर्चा’’ कार्यक्रम को सुनने अर्की स्कूल पहुंचे राज्यपाल प्रधानमंत्री की सीख को हमेशा याद रखेंः शुक्ल

एएम नाथ।   अर्की :   राज्यपाल  शिव प्रताप शुक्ल ने आज सोलन ज़िले के अर्की उपमण्डल के तहत स्वर्गीय कैप्टन विजयंत थापर राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। राज्यपाल ने यहां विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

मैं गद्दार नहीं हूं, जल्द भारत लौटेंगी और पति नसरुल्लाह भी साथ : अंजू

नई दिल्ली :  भारत से पाकिस्तान गईं अंजू का नया वीडियो सामने आया है. इसमें उन्होंने कहा कि वो गद्दार नहीं हैं और भारत से बहुत प्यार करती हैं. वीडियो में अंजू कहती हैं...
Translate »
error: Content is protected !!