आईटीआई मंडी में 16 दिसम्बर को कैंपस साक्षात्कार

by
मंडी, 14 दिसम्बर :  हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम व क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी द्वारा 16 दिसम्बर को आईटीआई मंडी में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी कार्यालय मंडी की यंग प्रोफेशनल विप्लव ठाकुर ने दी।
उन्होंने बताया कि कैंपस साक्षात्कार में मैसर्ज ऑरो टैक्सटाईल, साईं रोड़, बद्दी, मैसर्ज हिम टैक्नाफॉरग लिमिटेड, बद्दी, मैसर्ज हिमटैक सोलर, मंडी भाग लेगी, जिनके द्वारा ग्राईंडर ऑपरेटर, सीएनसी एंड वीएमसी ऑपरेटर, सैल्ज एक्जीक्यूटिव, सुरक्षा गार्ड व सुरक्षा सुपरवाईजर पदों को भरने के लिए साक्षात्कार लिए जायेंगे।
उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में दसवीं, 12वीं, स्नातक तथा आईटीआई पास उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार की आयु 18-36 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
उन्होंने साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवारों से आहवान किया कि वह अपने साथ सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, रोजगार पहचान पत्र तथा स्वयं का बॉयोडाटा सहित उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा ।
000
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राथमिकता से निपटाए जाएंगे एक वर्ष से अधिक पुराने राजस्व मामले : DC अपूर्व देवगन

राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए समयबद्ध निपटारे के निर्देश एएम नाथ। मंडी, 27 फरवरी।  उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज डीआरडीए सभागार में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में 1...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं करेगी : कुल्लू भाजपा की आक्रोश रैली में कहा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

कुल्लू : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकारी संस्थानों में तालाबंदी करने वाले मुख्यमंत्री के नाम से जाने जाएंगे। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ढालपुर चौक में जिला भाजपा की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

धर्मार्थ अस्पताल भोटा के बाहर फिर धरने पर बैठे लोग , जमकर की नारेबाजी

रोहित भदसाली।  हमीरपुर  :  राधास्वामी सत्संग ब्यास के चैरिटेबल अस्पताल भोटा के बाहर बुधवार को सैकड़ों लोग फिर धरने के लिए जुट गए। बीते सोमवार को लोगों ने यहां पर प्रदर्शन किया था। लोगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निशुल्क मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाने की कृषि विभाग ने शुरू की कवायद : ‘आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम’ के सम्पूर्णता अभियान के तहत 30 सितम्बर तक चलेगा अभियान–डॉ. कुलदीप धीमान

एएम नाथ। चंबा, 10 जुलाई ‘आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम’ के सम्पूर्णता अभियान के अंतर्गत विभागीय मानक संकेतकों में परिपूर्णता हासिल को लेकर चंबा ज़िला में कृषि विभाग ने किसानों के खेत- खलिहानों की निशुल्क मिट्टी...
Translate »
error: Content is protected !!